Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:38 AM IST

Trendy Lipstick Shades: आजकल ट्रेंड में हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, इंडियन से वेस्टर्न हर ऑउटफिट संग करें पेयर

Best Lipstick Shades: यदि आप भी लिपस्टिक शेड्स को लेकर कंफ्यूज रहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी शेड्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर पेयर कर खुद को परफेक्ट लुक दे सकती हैं। 
Updated:- 2024-12-20, 20:10 IST
lipstick shades for indian ski

महिलाएं किसी भी पार्टी में जाने से पहले खुद को सुंदर बनाने के लिए यूनिक ऑउटफिट, ज्वेलरी, हेयर स्टाइल और मेकअप का सलेक्शन करती है। इसके अलावा एक और जरूरी चीज होती है, जिसके बिना चेहरे का लुक अधूरा सा लगता है। उस चीज का नाम है लिपस्टिक शेड। जी हां यदि हम पार्टी में जाने के लिए पूरी तरह रेडी हों और फेस पर लिपस्टिक न लगी हो तो लुक कंप्लीट नहीं लगता है। ऐसे में अपना लुक इन्हेंस करने के लिए हमें परफेक्ट लिपस्टिक शेड का भी चुनाव करना चाहिए।

मार्केट में आज हजारों तरह के ब्रांड्स के लिपस्टिक शेड्स बिक रहे हैं। जैसे डार्क, लाइट से लेकर न्यूड लिपस्टिक शेड्स। जिसको हर कोई अपनी पसंद और स्किन टोन के हिसाब से खरीदता है। अधिकतर लोग ऑफिस में न्यूड शेड और पार्टीज में डार्क शेड्स लगाते हैं, लेकिन कुछ लिपस्टिक शेड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें आप हर मौके पर ट्राई कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लिपस्टिक शेड्स दिखाने जा रहे हैं, जो आजकल काफी फैशन में चल रहे हैं।

ये भी पढ़े: Lipstick For Women: रेड आउटफिट के साथ अच्छी लगेंगी ये लिपस्टिक शेड्स, मेकअप नजर आएगा सुंदर

ब्रिक रेड लिपस्टिक शेड

brick red

ब्रिक रेड लिपस्टिक शेड ऐसा होता है। जिसको मैरिड और अनमैरिड गर्ल्स दोनों लगा सकती हैं। यह शेड ज्यादा ब्राइट नहीं होने की वजह से आप इसको डे नाइट दोनों तरह के फंक्शन में लगा सकती हैं। यह शेड एथनिक और वेस्टर्न दोनों ऑउटफिट के संग जंचता है। आपको इसका मेट और ग्लॉसी दोनों शेड आसानी से सभी ब्रेंड्स में मिल जाएगा।

वाइन शेड लिपस्टिक

wine shade

लिपस्टिक में वाइन शेड भी इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहा है। इस शेड को आप किसी भी तरह के पार्टीज में लगा सकती हैं। फेयर स्किन और डार्क स्किन टोन दोनों पर ये शेड काफी स्मार्ट लुक देता है। इसको भी आप अपने हर तरह के इंडियन और वेस्टर्न ड्रेस के साथ पेयर अप कर सकती हैं। इस शेड में आपको लाइट से लेकर डार्क के साथ मेट और ग्लॉसी हर तरह के शेड्स मिल जाएंगे।

न्यूड ब्राउन शेड

nude brown

यंग गर्ल्स इस तरह के न्यूड शेड काफी फॉलो करती हैं। आप इस तरह के शेड को ऑफिस से लेकर कॉलेज के अलावा पार्टीज में भी पेयर कर सकती हैं। वैसे आजकल न्यूड शेड काफी फैशन में चल रहे हैं। यहां तक ब्राइडल भी आजकल न्यूड शेड प्रेफर कर रही हैं। आपको ब्राउन लिपस्टिक शेड में कई तरह के शेड्स मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Lipstick For Medium Skin: मीडियम स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी डार्क लिपस्टिक शेड्स

पीच पिंक शेड़

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

मैरिड गर्ल्स हो चाहे अनमैरिड लड़कियों को पिंक कलर के काफी लगाव होता है। फिर चाहे वो कपड़े हो या फिर लिपस्टिक का शेड ही क्यों न हो।  पीच पिंक शेड लिपस्टिक में भी फॉरएवर फैशन में छाया रहता है। इसको भी आप अपनी इंडियन और वेस्टर्न दोनों ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। इसमें भी आपको कई तरह के डार्क और लाइट शेड्स मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।