त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए बेसन है असरदार, जानें कैसे?

खूबसूरत और साफ-सुथरी त्वचा पाने के लिए चेहरे के पोर्स और त्वचा को डीप क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप मार्केट से प्रोडक्ट खरीदने की जगह घर पर मौजूद बेसन की मदद लेकर फेस स्क्रब बना सकती हैं।
बेसन को चेहरे पर लगाने के कई फायदे होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपके चेहरे पर मौजूद पोर्स और त्वचा को डीप क्लीन करने में मदद करेगा। साथ ही बताएंगे इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे-
त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- बेसन
- गुलाब की पंखुडियां
- कच्चा दूध
इसे भी पढ़ें : Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
गुलाब के फूल को चेहरे की त्वचा पर लगाने के फायदे
- गुलाब का फूल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
- त्वचा में मौजूद सेल्स को अंदर से रिपेयर कर खोया हुआ निखार वापिस लाने में सहायता करता है।
बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या है?
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
- चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।
कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के फायदे
- कच्चे दूध में विटामिन-ए होता है जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- यह त्वचा को नमी देने का काम भी करता है जिसके कारण त्वचा मॉइस्चराइज नजर आती है।
इसे भी पढ़ें : Besan On Face: बेसन की मदद से करें चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन, मिलेगी निखरी त्वचा
त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए क्या करें?
- चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन और 2-3 चम्मच कच्चे दूध की डालें।
- अब इसमें आप गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर डालें।
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
- हाथों की उंगलियों की मदद से इस फेस स्क्रब को चेहरे पर लगा लें।
- लगभग 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर हल्के दबाव से स्क्रब करें।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 तक बार कर सकती हैं।
- लगातार इस तरह से त्वचा की देखभाल करने से स्किन डीप क्लीन हो जाएगी और चेहरा साफ नजर आएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।