Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

Bengali Alta Designs: इस वेडिंग सीजन ट्राई करें अलता के ये खूबसूरत और यूनिक डिजाइंस, पैर लगेंगे सुंदर

अगर आप भी शादी में पैरों की सुंदरता बढ़ाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप भी बंगाली आलता पैरों में लगा सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइंस को आप पैरों में लगा सकती हैं। 
Updated:- 2026-04-07, 15:59 IST
image

Alta Designs: सुंदर नजर आना महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसलिए वो शादी में सबसे अलग लुक को क्रिएट करने के बारे में सोचते हैं। इस बार आप पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप मेहंदी की जगह आलता लगाएं। आलता लगाने से आपके पैर अच्छे लगेंगे। बस आपको आर्टिकल में बताए गए डिजाइंस का खास ध्यान रखना होगा, ताकि आपके पैर पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आए। आइए बताते हैं किस तरह के आलता डिजाइंस को आप पैरों में लगा सकती हैं।

हाफ मून डिजाइन आलता डिजाइन

आप पैरों में नजर आने के लिए आप हाफ मून डिजाइन आलता को ट्राई करें। इस तरह के आलता डिजाइन को लगाने के लिए आपको सबसे पहले एक ब्रश की मदद से आलता लेकर हाफ मून के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद उंगलियों पर छोटे-छोटे बिंदू के डिजाइन को क्रिएट करना है। आप चाहें तो इसमें कुमकुम कलर के साथ व्हाइट रंग को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह से आपके पैरों में लगा आलता अच्छा लगेगा।

3 - 2026-04-07T142138.121

कमल के फूल का आलता डिजाइन

पैरों में लगाने के लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाले कमल के फूल वाले आलता डिजाइन को लगा सकती हैं। इसके लिए ब्रश की मदद से आपको कमल के फूल का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बार इसमें शेड करनी है। आसपास आप बिंदू के डिजाइन को लगाएं। उंगलियों को कलर से भर दें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। इसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा।

1 - 2026-04-07T142135.848

यह भी पढ़ें- Alta Designs For Women: पैरों में मेहंदी लगाने का नहीं है समय तो लगाएं आलता, देखें डिजाइंस

बॉर्डर डिजाइन आलता

पैरों में आप तस्वीर में नजर आने वाले आलता डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें बॉर्डर डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसे बहुत बारीकी से बनाया जाता है, जिसके लिए पतले ब्रश का इस्तेमाल करना होता है। इससे डिजाइन काफी अच्छे से बन जाएगा। उंगलियों को रंग से भरना है। इस तरह से आपके पैरों में आलता लग जाएगा।

4 - 2026-04-07T142142.189

सिंपल आलता डिजाइन

आप पैरों में सिंपल डिजाइन वाले आलता को लगा सकती हैं। इस तरह का आलता डिजाइन आपके पैरों को और सुंदर बनाएगा। इसमें आपको सिर्फ उंगलियों को रंग करना है। इसके अलावा पैर पर कोई और डिजाइन को क्रिएट नहीं करना है। आपके पैर इससे ही अच्छे लगेंगे।

2 - 2026-04-07T142140.325

यह भी पढ़ें- Alta Design: सेलेब्स की तरह आप भी हाथों में लगाएं ये हाफ और फूल मून आलता, देखें डिजाइंस

इस बार आप ट्राई करें ये आलता डिजाइन, जिससे आप भी पैरों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik/ Shutterstock/ Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।