Benefits Of Using Glycerine: त्वचा पर तरह-तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ प्रोडक्ट स्किन को फायदा पहुंचाते हैं, तो अन्य नुकसान। क्या आपने कभी अपने चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया है? ग्लिसरीन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
ड्राई स्किन से लेकर ऑइली स्किन तक के लिए ग्लिसरीन का उपयोग किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर ग्लिसरीन का किन तरीकों से उपयोग करना चाहिए।
ग्लिसरीन वेजिटेबल और एनिमल फैट से बनाया जाता है। यह देखने में क्लियर और कलरलेस होता है। ग्लिसरीन से किसी प्रकार की कोई खुशबू नहीं आती है। यह एक तरह का मॉइश्चराइजर है, जिसका इस्तेमाल चेहरे पर किया जाता है।
कुछ लोगों की स्किन नेचुरली ड्राई होती है। सर्दी के मौसम में ड्राई स्किन की समस्या बड़ जाती है। ऐसे में त्वचा को मॉइश्चराइज करना जरूरी होता है। स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए क्रीम और जेल का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो चेहरे पर ग्लिसरीन का उपयोग कर सकती हैं। ग्लिसरीन नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। चेहरे को साफ करके त्वचा पर ग्लिसरीन लगे आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल रोजाना भी कर सकती है
स्किन को ओवर एक्सफोलिएट करने की वजह से स्क्रीन बैरियर डैमेज हो जाता है। यही नहीं, केमिकल प्रोडक्ट्स और दवाइयां के साइड इफेक्ट्स के कारण भी यह समस्या होने लगती है। स्क्रीन बैरियर डैमेज ना हो इसके लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
बैक्टीरियल इन्फेक्शन और ड्राई स्किन एक्ने ब्रेकआउट, ये सभी समस्याएं भी डैमेज स्किन बैरियर के लक्षण हैं। स्किन बैरियर डैमेज न हो, इसके लिए त्वचा पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। इसके उपयोग से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: रूखे हाथों को मॉइश्चराइज करेगी ये ग्लिसरीन क्रीम, जानिए इसे बनाने का तरीका
हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा की रंगत निखरे। स्किन व्हाइटनिंग के लिए बाजार में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। यहां तक कि ट्रीटमेंट भी किए जाते हैं। क्या आप जानती हैं कि कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट जैसी ग्लिसरीन से भी त्वचा साफ दिखने लगती है। आप स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी ग्लिसरीन को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। रोजाना चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से आपको महीने भर में फर्क दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips : ग्लिसरीन को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करने के 5 आसान तरीके
चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको यह पता चल जाए कि क्या यह प्रोडक्ट आपकी स्किन पर सूट करेगा या नहीं। अगर आपकी स्किन ग्लिसरीन सेंसिटिव होगी, तो त्वचा पर रेडनेस होने लगेगी। कई बार त्वचा पर सूजन आने लगती है। इसके अलावा खुजली की भी समस्या हो सकती है
आप ग्लिसरीन की मदद से घर पर ही आसानी से फेस सीरम बना सकती हैं। फेस सीरम स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर जवां रखने तक का काम करती है। सीरम बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।