रात में बालों में एलोवेरा लगाने के फायदे

बालों में एलोवेरा लगाने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या हो अगर आप इसका इस्तेमाल रात को करें?  रात में बालों पर एलोवेरा लगाने से मॉइश्चर बना रहता है।
Updated:- 2023-03-15, 14:04 IST
advantages of using aloe vera on hair overnight in hindi

एलोवेरा त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बाल संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए घरेलू नुस्खों के तौर पर एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। आप रात में भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं ओवरनाइट एलोवेरा के इस्तेमाल के फायदे।

बाल रहेंगे हाइड्रेट

can we use aloe vera on hair overnight
बालों में नमी की कमी के कारण ये ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में बालों को हाइड्रेट रखने के लिए आप एलोवेरा जेल या एलोवेरा ओवरनाइट स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • 1/2 कप एलोवेरा जेल
  • 1/4 अदरक का रस

क्या करें?

  • मिक्सी में 1/2 कप एलोवेरा जेल और 1/4 अदरक का रस मिलाएं।
  • अब इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि कोई गांठ न हो।
  • इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • अब इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें और कुछ देर मसाज करें।
  • रात भर इस स्प्रे को बालों में लगाकर रखें।
  • अगली सुबह शैंपू से बालों को वॉश कर लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार बालों में एलोवेरा लगाने से उनमें नमी बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:Hair Care: पतले से पतले बाल भी हो जाएंगे घने और मोटे,बस ऐलोवेरा का इस तरह करें इस्तेमाल

बाल होंगे लंबे

long hair tips in hindi
अगर आप लंबे बालों की ख्वाहिश रखती हैं तो आपको एलोवेरा के साथ प्याज का रस मिलाकर लगाना चाहिए। आप इस पेस्ट को रातभर पर लगाकर सो सकती हैं। यह आपके बालों में पूरी तरह से अब्जॉर्ब हो जाएगा, जिससे असर जल्द दिखेगा। (लंबे बालों के लिए नुस्खे)

इसे भी पढ़ें:फ्रिजी बालों की समस्या को कम कर सकता है एलोवेरा जेल, जानें क्‍या हैं उपाय

क्या चाहिए?

  • 3-4 बड़े प्याज
  • एलोवेरा जेल

क्या करें?

  • सबसे पहले 3-4 प्याज का छिलका निकाल लें।
  • अब इसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
  • छलनी या कपड़े की मदद से प्याज का रस निकालें।
  • अब रस में एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को रातभर बालों में लगाने से आपके बाल लंबे हो जाएंगे।

बाल हो जाएंगे शाइनी

shiny hair tips
खराब प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट और देखभाल न करने के चलते बालों की शाइन कम हो जाती है। शाइन कम होने की वजह से बाल भी अच्छे नहीं दिखते हैं। ऐसे में आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। (शाइनी बालों के लिए उपाय)

क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच दही
  • 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर।

क्या करें?

  • सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को बालों में रात भर लगाकर सोने से आपके बाल शाइनी हो जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

  • एलोवेरा जेल में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं। इसलिए ठंड के दौरान रातभर इसे लगाकर न रखें। आपकी तबियत खराब हो सकती है।
  • बालों में एलोवेरा जेल लगाने के बाद उन्हें शावर कैप या पन्नी से कवर कर लें, ताकि यह आपके कपड़े या बेडशीट पर न लगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।