बढ़ती उम्र में भी झुर्रियां हो सकती है कम, अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी हल्दी

चेहरे पर झुर्रियां नजर आना उम्र ज्यादा होने की निशानी है लेकिन कई बार झुर्रियां उम्र से पहले नजर आने लगती हैं और बढती उम्र के दौरान ये ज्यादा नजर आने लगती हैं। बढ़ती उम्र में झुर्रियां कम हो इसके लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं हल्दी का इस्तेमाल किस तरह करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें बताया कि किस तरह से हल्दी का इस्तेमाल से झुर्रियां कम हो सकती है।
चेहरे के लिए फायदेमंद है हल्दी
हल्दी कई सारे औषधीय गुण होते हैं और ये सभी गुण त्वचा के लिए फायदेमंद हैं । हल्दी की मदद से जहां स्किन पर ग्लो आता है तो वहीं त्वचा से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है। वहीं त्वचा की केयर करने के लिए हल्दी को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-मानसून सीजन में बना रहेगा चेहरे का ग्लो, अगर इस्तेमाल करेंगी ये कूलिंग फेस मास्क
बेसन, हल्दी और रोजमेरी ऑयल का बनाएं फेस मास्क
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच रोजमेरी ओइल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में बेसन लें।
- इसमें हल्दी और रोजमेरी ऑयल डालें
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट बाद मसाज करते हुए पेस्ट को पानी से साफ करें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।
बेसन, हल्दी, दही संतरे के छिलके का पाउडर का करें इस्तेमाल
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच दही
- 2 चमच्च संतरे के छिलके का पाउडर
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में बेसन लें।
- इसमें हल्दी और दही डालें
- इसके बाद संतरे के छिलके का पाउडर डालें
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद चेहरे को धो लें।
- इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।
नोट : हल्दी को डायरेक्ट फेस पर लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है। इसलिए हल्दी का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें। वहीं इन आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
यह भी पढ़ें-DIY Scrub For Skin Care: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं स्क्रब, जानें फायदे
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।