कर्ली हेयर्स चाहिए तो ट्राय करें ये ब्यूटी टिप्स, मिलेगा कंगना रनौत जैसा लुक

कंगना रनौत के बाल हर किसी को पसंद होते हैं और हर लड़की उनकी तरह बालों को कर्ली बाल पाने की तमन्ना रखती है। लेकिन पार्लर में बाल कर्ल्स करने से बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए कई लड़कियां मन मारकर रह जाती हैं। अगर आप भी मन मारकर बैठ गई हैं और पार्लर में बालों को कर्ल्स नहीं करा रही हैं तो ये टिप्स आजमाएं। इन टिप्स से आप घर बैठे पा सकेंगी कंगना रनौत की तरह कर्ली हेयर्स। ये आपको सेक्सी लुक देंगे।
पार्टी में जाने से पहले करें
किसी खास दोस्त की पार्टी है और आप उस पार्टी को अटेंड करने के लिए अलग तरह का लुक ट्राय करना चाहती हैं तो कंगना रनौत की तरह कर्ली हेयर, परफेक्ट ऑप्शन है। कर्ली हेयर में आप बिल्कुल अलग लगेंगी और ये आपको सेक्सी लुक भी देगी।
डोंट वरी, पार्टी के लिए कर्ली हेयर्स पाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल ये ब्यूटी टिप्स ट्राय करें। यहां दिए गए टिप्स को फॉलो करेंगी तो परफेक्ट पार्टी गर्ल बन जाएंगी।
कर्ली हेयर पाने के टिप्स
- कर्ली हेयर पाने के लिए कंघे के पीछे वाले हिस्से से बालों को पार्टिंग करें। पार्टिंग किसी भी तरह से की जा सकती है। जरूरी नहीं कि पार्टिग एकदम स्ट्रेट हो।
- अब बालों को पीछे से कर्ल करना शुरू करें। बालों को कंघे में पूरी तरह से गोल-गोल घुमाकर लपेट लें। फिल ब्लोअर से बालों को ड्राय करें। इस तरह से कर्ल्स नेचुरल लगेंगे।
- इसी तरह से सारे बालों को कर्ल करें।
- जब सारे बाल कर्ल हो जाएं फिर उन्हें उंगलियों से हिलाएं, ताकि बालों को नेचुरल इफेक्ट मिलें।
- अपने हाथों को बालों के सिरों से नीचे तक हिलाएं। हेयर स्प्रे डालकर सेट करें।
- बाल कर्ली हो जाएंगे। (Read More: आपके बाल बताते हैं आपकी पर्सनेलिटी)
कर्लिंग आयरन से पाएं कर्ली हेयर
कर्लिंग आयरन से भी आप बालों को घर पर कर्ल कर सकती हैं। कर्लिंग आयरन से बाल कम समय में कर्ल हो जाते हैं। इससे अपने बालों को कर्ल करने के लिए बालों को पूरी तरह से मोड़ लें और फिर इन्हें कर्लिंग आयरन से आयरन करें। जब आप बालों को छोड़ेंगी तो बाल कर्ल हो जाएंगे। (Read More: कर्ली हेयर की खूबसूरती अगर रखनी है लंबे टाइम तक बरकरार तो फॉलो करें ये 5 टिप्स)
पिन कर्ल से करें बालों को कर्ल
पिन कर्ल बालों को स्टाइल देने के लिए सबसे अच्छा विकल्प होते हैं। अपने बालों को चार हिस्सों में बांट लें और उन्हें ट्वीस्ट करें क्वाइल के साथ रोल कर लें। इसके बाद, ड्रायर का इस्तेमाल करें। अब इन क्वाइल को खोल दें और लच्छेदार बालों को लहराएं।
तो इन तरीकों में से किसी भी तरह पाएं कर्ली हेयर और पार्टी में दिखें सेक्सी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।