इस बात में कोई शक नहीं है कि महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। भले ही उनके बाल कैसे भी हों वे इन्हें सहेज कर रखती हैं। वैसे देखा जाए तो जायज भी है, क्योंकि महिलाओं को ब्यूटिफुल लुक देने में बालों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, मगर बालों का रोल यहीं खत्म नहीं होता। लुक्स को संवारने के साथ ही बाल महिलाओं के स्वभाव की ओर भी इशारा करते हैं। जी हां, कौसी महिला किस स्वभाव की होगी यह उसके बालों के टेक्सचर और स्टाइल को देख कर पता लगाया जा सकता है। हिंदू धर्म ग्रंथ समुद्रशास्त्र में में इस बात का जिक्र मिलता है महिलाओं के बालों का रंग, ढंग और लंबाई उनके स्वभाव को उजागर करती है। तो चहिए जानते हैं कि आपके बाल आपके बारे में क्या कहते हैं।
Read More: गर्मियों में बालों की ऐसे करें स्पेशल केयर
Image Courtesy: HerZindagi
स्ट्रेट हेयर
जिन महिलाओं के बाल स्ट्रेट होते हैं वे रिजर्व, एलिगेंट और शांत स्वभाव की होती हैं। ऐसी महिलाएं ज्यादा सोशल नहीं होतीं। इन महिलाओं को केवल अपने काम से ही मतलब होता है और दूसरों के काम में ये कम ही दखल देती हैं। इस तरह के बालों वाली महिलाओं यह बात भी अच्छी तरह पता होती है कि उन्हें भविष्य में क्या करना है और अपने प्लन्स को सकसेसफुली पूरा करने के लिए ये महिलाएं हार्डवर्क करने से भी पीछे नहीं हटतीं। कभी कभी यह महिलाएं थोड़ी सेलफिश हो जाती हैं। खासतौर पर जब बात सफलता हासिल करने की हो तो इन महिलाओं को केवल अपना लक्ष्य ही दिखाई देता है।
Read More: क्या आप आजमाएंगी ये अजीब लेकिन सुंदर से दिखने वाले हेयर कलर्स?
Image Courtesy: HerZindagi
कर्ली हेयर
घुंघराले बालों महिलाओं का लुक अलग ही होता है। ऐसी महिलाओं के बारे में समुद्रशास्त्र कहता है कि वे स्वभाव से हंसमुख और खुशमिजाज होती हैं और अ्गर वे हंसमुख नहीं भी होती हैं तब भी लोगों के बीच उनकी इमेज ऐसी ही बन जाती है। वैसे कर्ली हेयर वाली महिलाएं काफी वाइल्ड और एनरजेटिक रहती हैं। किसी भी काम को करने में उन्हें आलस्य नहीं आता और न ही वे किसी काम को निपटाने में ज्यादा देर लगाती हैं। इस तरह के बालों वाली महिलाओं में एक खूब यह भी होती है कि वे हमेशा हर काम को पूरे उत्साह के साथ करती हैं।
Image Courtesy: HerZindagi
वेवी हेयर
कुछ महिलाओं के बाल न तो स्ट्रेट होते हैं और न ही कर्ली। उनके बाल वेवी होते हैं। वेवी इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि उनके बालों की लटाएं समुद्र की लहरों जैसी होती हैं। ऐसे बालों वाली महिलाओं की पर्सनेलिटी बेहद आर्टिस्टिक होती है। ऐसी महिलाएं क्रिएटिव होती हैं और हर काम को खूबसूरती के साथ करती हैं। वैसे इन दोनों खूबियों के साथ ही ऐसी महिलाएं फन लविंग भी होती हैं। इन महिलाओं को सपने देखना और फिर उन्हें हकीकत में बदलना बहुत अच्छा लगता है।
Image Courtesy: HerZindagi
पॉलिस्ड एंड प्रोसेस्ड हेयर
जो महिलाएं अपने बालों को ज्यादा पैंपर करती हैं और अपने स्टाइल को बार बार चेंज कराती हैं ऐसी महिलाएं स्वभाव से बहुत ही पेशेंस वाली होती हैं और उन्हें हर काम में पर्फेक्शन की आदत होती है। इसके साथ ही ऐसी महिलाओं को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार अपने आप से होता है। ऐसी महिलाएं अपने आपको कभी भी दुख नहीं पहुंचाती और खुद को दुख से बाहर निकालना भी इन्हें बखूबी आता है।
Image Courtesy: HerZindagi
नैचुरल हेयर
कई महिलाएं अपने बालों में कुछ भी नहीं करातीं और अगर उनके बाल ग्रे हो रहे होते हैं तब भी उन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे? ऐसी महिलाएं इंटेलेक्चुअल होती हैं। ऐसी महिलाओं को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं। वे बस अपने काम से मतलब रखती हैं।
Image Courtesy: HerZindagi
हाई पोनीटेल
कई महिलाओं को हाई पोनीटेल करने का शौक होता है। वैसे यह काफी ट्रेंडी लुक भी है मगर यह लुक बताता है कि ऐसी महिलाओं को चीजों को कंट्रोल करना आता है और वह सारे काम बेहद ऑर्गेनाइज्ड तरीके से करती हैं। ऐसी महिलाएं हार्डवर्क करने से पीछे नहीं हटती। सबसे अच्छी बात यह होती है कि इन महिलाओं की सारी चीजें पहले से प्लांड होती हैं।
Image Courtesy: HerZindagi
खुले बाल
अधिकतर खुले बाल रखने वाली महिलाएं बेहद खुले विचारों की होती हैं। इनकी सबसे अच्छी बात होती है कि इन्हें किसी भी बात से तब तक मतलब नहीं होता जब तक वह बात उनसे जुड़ी हुई न हो। इसके अलावा इन महिलाओं को घूमना और ट्रैकिंग पर जाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसी महिलाओं में एक खूबी यह भी होती है कि वे हमेशा प्रयास करती रहती हैं और कभी भी होपलेस नहीं होतीं।