Papaya On Face: त्वचा को रखना है लंबे समय तक जवां? यह एक चीज आएगी काम

जवां और खूबसूरत हम सभी नजर आना चाहते हैं और इसके लिए आपको ऑनलाइन कई तरीके के स्किन केयर रूटीन भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आपको किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
वहीं चेहरे की त्वचा को जवां रखने के लिए पपीता बेहद फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें चेहरे की त्वचा को जवां रखने के लिए पपीते का इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं?
चेहरे की त्वचा को जवां रखने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- पपीता
- एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
चेहरे पर पपीते को लगाने के फायदे क्या हैं?
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
इसे भी पढ़ें : शहद की मदद से घर पर बनाएं शीट मास्क, जानें तरीका
चेहरे की त्वचा को जवां रखने के लिए क्या करें?
- जवां त्वचा पाने के लिए एक बाउल में करीब 1 कटोरी पपीते को डालकर पीस लें।
- इसमें एलोवेरा की पत्तियों से जेल को निकालकर डालें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- करीब 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 3 बार तक कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको चेहरे की त्वचा कुछ ही दिनों में जवां नजर आने लगेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा को लम्बे समय तक जवां रखने के लिए यह घरेलू नुस्खा और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।