उम्र से पहले चेहरे की स्किन नजर आ रही है बूढ़ी? हफ्ते में 3 बार आजमाएं यह नुस्खा, मिलेगी जवां त्वचा

Younger Looking Skin: चेहरे की त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन को एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही फॉलो करना चाहिए।
Updated:- 2024-04-23, 19:08 IST
anti ageing skin treatment at home using papaya

How To Look Young: उम्र के साथ-साथ त्वचा में भी कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। वहीं कई लोगों की त्वचा उम्र के बढ़ने से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको मार्केट में कई ब्रांडेड प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आप घर में मौजूद चीजें भी आजमा सकती हैं।

त्वचा को जवां रखने के लिए घरेलू चीजें पूरी तरह से नेचुरल होती हैं। तो आइये जानते हैं जवां त्वचा पाने के लिए किन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल। साथ ही, जानेंगे इन चीजों से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं- 

जवां त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

papaya for ageing

  • पपीता 
  • एलोवेरा जेल
  • खीरा

खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cucumber On Face: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरा आएगा काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी मौजूद होते हैं, जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देने का काम करते हैं।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
  • यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।

इसे भी पढ़ें: त्वचा को जवां रखने में कारगार है घर में मौजूद यह एक चीज, स्किन रहेगी हेल्दी और ग्लोइंग

जवां त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय

young skin at home

  • सबसे सबसे पहले एक बाउल में 1 कटोरी पपीते को डालकर पीस लें।
  • एलोवेरा के पौधे से पत्तों को तोड़ लें और इसमें मौजूद जेल को निकाल लें।
  • इन दोनों के साथ में आप 1 खीरे को पीसकर मिला लें।
  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
  • लगभग 25 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • इस फेस पैक को आप हफ्ते में 3 बार आजमा सकती हैं।
  • लगातार इस्तेमाल करने से आपको चेहरे की त्वचा कुछ ही दिनों में जवां और निखरी नजर आने लगेगी।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको त्वचा की देखभाल करने का घरेलू नुस्खा और इससे मिलने वाले त्वचा को फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।