- आजकल वक्त तेजी से बदल रहा है। खान-पान से लेकर रहन-सहन तक के तरीके बदलते जा रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए भी आजकल लोग मंहगी डाइट और सप्लीमेंट्स का सहारा लेने लगा है जबकि सेहत का असली खजाना हमारे घर में ही छिपा है। इसी तरह झड़ते बालों और स्किन केयर के लिए भी आजकल लोग महंगे ट्रीटमेंट को फॉलो कर रहे हैं लेकिन असल में दादी-नानी के नुस्खों में लंबे-घने बालों का राज छिपा है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, बालों की ग्रोथ रुक गई है या फिर आपके बाल झड़ते-झड़ते एकदम पतले हो गए हैं, तो आपको बता दें कि आपकी रसोई में ही बालों से जुड़ी हर दिक्कत का हल छिपा है। आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया यह हेयर मास्क बालों की ग्रोथ को बढ़ाकर, हेयरफॉल को कम कर सकता है। इस मास्क को रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
बालों को लंबा-घना बनाने में मदद कर सकता है यह हेयर मास्क
- एक्सपर्ट का कहना है कि बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में यह हेयर मास्क मदद कर सकता है। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और हेयरफॉल कम हो सकता है।
- इस हेयर मास्क से बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है और टूटते-झड़ते बाल कम हो सकते हैं।
- मेथी में प्रोटीन होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूती देने और झड़ना कम होता है।
- मेथी में मौजूद लेसिथिन, बालों की जड़ो को पोषण देता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, बालों को कमजोर होने से बचाते हैं और इसके एंटी-फंगल गुण, डैंड्रफ को कम करते हैं।
- मेथी में निकोटिनिक और आयरन होता है। ये दोनों ही चीजें और मेथी में मौजूद एंजाइम्स, बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाकर, हेयरफॉल को कम करते हैं।
- आंवले में एमीनो एसिड और प्रोटीन होता है। इससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
- आंवले में मौजूद हेल्दी फैट्स हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं।
- इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। ये फ्री रेडिकल्स बढ़ने पर हेयरफॉलस का कारण बनते हैं।
- आंवला बालों को मुलायम और घना भी बनाता है। इससे हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है।
- नींबू में मौजूद विटामिन-सी, बालों के पोर्स मजबूत बनते हैं। ये बालों को डीप क्लीन भी करता है और स्कैल्प में कोलेजन को बूस्ट करता है।
यह भी पढ़ें-Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल
हेयरफॉल कम करने के लिए घर पर बनाएं यह हेयर मास्क
- इसके लिए आपको लगभग 1 छोटी कटोरी मेथी दाना लेना है।
- इसे रात भर भिगो लें।
- इसका पेस्ट बना लें।
- इसमें आंवला पाउडर मिलाएं।
- आप ताजे आंवला को काटकर ब्लेंड भी कर सकती हैं।
- इस पेस्ट में 1 नींबू का रस मिला लें।
- अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं
- इसे लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद नॉर्मल गुनगुने पानी से बाल धो लें।
- आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज
बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया यह मास्क मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों