Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

Aloevera Gel में इस तेल की 5 बूंद मिलाकर चेहरे पर रोज लगाएं, डीप क्‍लीन हो जाएगी स्किन

आपकी त्‍वचा हमेशा चमकती और दमकती रहेगी अगर आप भी चेहरे को डीप क्‍लीन करने के लिए घर पर बना एलोवेरा जेल क्‍लींजर यूज करेंगी। लेख में इस क्‍लींजर को बनाने की विधि बताई गई है। 
Updated:- 2026-04-21, 19:52 IST
diy aloe vera cleanser

स्किन केयर रूटीन के हिसाब से चेहरे की साफ सफाई करना बहुत ज्‍यादा जरूरी होता है। हालांकि, समय की कमी के कारण रोज ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए रोज चेहरे की क्‍लींजिंग ही कर ली जाए, तो चेहरे का नूर बना रहता है। मार्केट में बहुत सारे क्‍लींजर मिल जाएंगे। इनमें से कुछ वाकई बहुत प्रभावशाली भी होते हैं, मगर इनके दाम आसमान छूते हुए होते हैं। ऐसे में आप रोजाना एलोवेरा जेल की मदद से चेहरे को डीप क्‍लीन कर सकती हैं। इस विषय में हमारी बातचीत डर्मेटोलॉजिस्‍ट डॉक्‍टर अमित बांगिया से हुई । वह कहते हैं, "एलोवेरा जेल हर तरह की स्किन के लिए बहुत ही अच्‍छा होता है, मगर इसमें विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसे डायरेक्‍ट स्किन पर नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में विटामिन-सी के साथ सबसे अच्‍छा कॉम्बिनेशन विटामिन-ई का है। आप एलोवेरा जेल में विटामिन-ई ऑयल डालकर चेहरे की क्‍लींजिंग कर सकती हैं।"

एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से पहले कर लें यह काम

अगर आप एलोवेरा जेल चेहरे पर लगा रही हैं, तो सबसे पहले चेहरे से मेकअप क्‍लीन कर लें। आपको बता दें कि एलोवेरा जेल मेकअप को बहुत अच्‍छी तरह से क्‍लीन नहीं कर सकता है, इसलिए मेकअप क्‍लींजर से ही मेकअप को क्‍लीन करें और‍ फिर आप एलोवेरा जेल क्‍लींजर से चेहरे को साफ करें। 

कैसे बनाएं Aloevera Gel क्‍लींजर?

बहुत आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करके आप घर पर ही एलोवेरा जेल तैयार कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-

aloe vera vitamin e cleanser

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्‍मच गुलाब जल
  • 5 ड्रॉप्‍स विटामिन-ई ऑयल

विधि

  • अगर आपके घर पर एलोवेरा जेल का पौधा लगा हुआ है, तो उसकी पत्‍ती से आप जेल निकाल सकती हैं। बस इस बात का ध्‍यान रखें कि जेल में एक पीले रंग पदार्थ होता है, जिसे निकालना जरूरी होता है। इसके लिए पत्‍ती को कम सके कम 1 घंटे के लिए पानी के अंदर डिप करके रखें।
  • इसके बाद ऐलोवरा जेल निकाल कर एक बाउल में रखें और उसमें गुलाब जल मिक्‍स करें। इससे मिश्रण थोड़ा लिक्‍वेड जैसा हो जाएगा।
  • अब आप इस मिश्रण में विटामिन-ई ऑयल की 5 ड्रॉप्‍स मिक्‍स करें। इसके लिए आप विटामिन-ई के 2 कैप्‍सूल को पंचर करके ऑयल एक्‍सट्रैक्‍ट कर सकती हैं।
  • अब इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और एक स्‍प्रे बॉटल में भर लें। इसके बाद आप एक कॉटन पैड लें और उसमें इस क्‍लींजर को स्‍प्रे करें और फिर पूरे चेहरे को इससे साफ करें।
  • यदि आप रोजाना इस क्‍लींजर से चेहरे को साफ करती हैं, तो आपके चेहरे पर गजब की चमक आ जाएगी और चेहरा भी हमेशा क्‍लीन और क्‍लीयर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- Face Wash से नहीं, 2 रुपये की इस चीज से धोएं चेहरा; आएगा गजब का ग्लो

एलोवेरा जेल क्‍लींजर के फायदे

  • एलोवेरा जेल क्‍लींजर स्किन के लिए बहुत माइल्‍ड होता है। यह नेचुरल होता है और इसमें एसिडिक एलिमेंट्स कम होते हैं। इससे चेहरे पर रैशेज नहीं होते हैं।
  • एलोवेरा जेल क्‍लींजर के रोजाना इस्‍तेमाल से चेहरे पर ग्‍लो आ जाता है। विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण इस क्‍लींजर का इस्‍तेमाल रात के वक्‍त करने से ज्‍यादा फायदा होता है।
  • एलोवेरा जेल के साथ-साथ इस क्‍लींजर में गुलाब जल के होने से त्‍वचा मॉइस्‍चराइज भी होती है। जबकि मार्केट बेस्‍ड क्‍लींजर कई बार त्‍वचा को ड्राई बना देते हैं।
  • यह क्‍लींजर हाइड्रेटिंग होता है और जब भी आप स्किन पर यूज करती है, त्‍वचा एकदम तरोताजा हो जाती है। इससे आप हमेशा फ्रेश नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Face Cleanser: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर बनाएं होममेड फेस क्लींजर, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

aloe vera gel face cleanser

तो देर किस बात की है, आज ही आप घर पर एलोवेरा जेल का क्‍लींजर अपने घर पर बनाएं और क्‍लीन एंड क्‍लीयर स्किन पाएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
एलोवेरा जेल में Vitamin E ऑयल मिलाने से क्या फायदा होता है?
Vitamin E ऑयल त्वचा को पोषण देता है, ड्राइनेस कम करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। एलोवेरा के साथ मिलाने पर यह एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग क्लेंजर बन सकता है।
क्या एलोवेरा और गुलाब जल हर स्किन टाइप के लिए सही है?
हाँ, ज्यादातर स्किन टाइप ऑयली, ड्राई , नॉर्मल के लिए यह माइल्ड और सुरक्षित होता है। लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले टेस्ट करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।