Face Mask For Glowing Skin: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए एलोवेरा जेल से बनाएं ये मास्क

हर महिला चाहती है कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे। इसके लिए वह कॉस्मैटिक ट्रीटमेंट से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद भी त्वचा कुछ समय के लिए ही ग्लोइंग नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा को किसी केमिकल नहीं, बल्कि नेचुरल चीजों की जरूरत होती है, जो प्राकृतिक रूप से समय के साथ त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करती है। इसके लिए एलोवेरा जेल से बेहतर कुछ नहीं है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप एलोवेरा जेल की मदद से कई तरह के मास्क बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका।
स्किन सूदिंग मास्क (How To Make Skin Soothing Mask)
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1.5 चम्मच शहद
मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक छोटी कटोरी लें।
- अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1.5 चम्मच शहद डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि पेस्ट पतला नहीं होना चाहिए। अन्यथा त्वचा को पूरा फायदा नहीं मिलेगा।
- लीजिए बन गया आपका एलोवेरा जेल से बना स्किन सूदिंग मास्क।
लगाने का तरीका
- मास्क लगाने के लिए आपको एक ब्रश की जरूरत पड़ेगी। आप किसी भी पुराने पड़े ब्रश का उपयोग कर सकती हैं।
- अब ब्रश को पेस्ट में भिगो लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- करीब 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें।
- अंत में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
एक्सफोलिएटिंगमास्क (How To Make Exfoliating Mask)
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- थोड़े से कॉफी ग्राउंड्स
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- धीरे-धीरे करके ऊपर से कॉफी ग्राउंड्स मिलाएं।
- अब पेस्ट को अच्छे से मिला लें।
- यह पेस्ट न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए, न ही पतला।
लगाने का तरीका
- इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
- फिर चार उंगलियों की मदद से चेहरे को मसाज दें।
- आंखों के आसपास के एरिया पर मास्क न लगाएं। (फ्रूट फेस मास्क कैसे बनाएं)
- करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
- अब एक साफ-सूखे तौलिया से त्वचा को डैब-डैब करके पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में एलोवेरा जेल से दूर करें अपनी ये 9 परेशानियां
स्किन ब्राइटनिंग मास्क (How To Make Skin Brightening Mask)
आवश्यक सामग्री
- 1/2 खीरे का रस
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
इसे भी पढ़ें:गर्मियों में स्किन को कूल-कूल बनाने के लिए रास्पबेरी की मदद से बनाएं ये फेस मास्क
बनाने का तरीका
- किचन में मौजूद कोई भी छोटा सा बर्तन लें।
- अब इसमें 1/2 खीरे का रस, 1 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डाल दें।
- एक चम्मच की मदद सभी चीजों को मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है आपका स्किन ब्राइटनिंग मास्क।
- अब इसे अपनी त्वचा पर लगाएं।
- फिर 15-20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।