अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बालों को भी सुन्दर, लम्बा और घना बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताऐंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को स्ट्रेट और सिल्की बना सकती हैं। यही नहीं इस खास हेयर मास्क की मदद से आप सफ़ेद बालों को भी कम कर सकती हैं।
बालों के लिए एलोवेरा और अरंडी का तेल
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि लम्बे, घने बालों के लिए महिलाएं कई उपाय आजमाती हैं, कुछ महिलाएं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को स्ट्रेट और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर इस खास एलोवेरा और अरंडी के तेल से बना हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इससे आपके बाल खूबसूरत बनेंगे और नेचुरल हेयर स्ट्रेटनिंग भी होगी। यह आपके बालों के लिए एक खास उपाय हो सकता है, जिसे आजमा कर आप इन्हें मजबूत और खूबसूरत बना सकती हैं।
अरंडी से हेयर मास्क बनाने का तरीका
अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट और खूबसूरत बनाने के लिए आप एलोवेरा और अरंडी से हेयर मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप एक कंटेनर में तजा एलोवेरा जेल निकाल लें, फिर उसमें थोड़ा अरंडी का तेल मिक्स कर दें। आप चाहें तो इस पेस्ट में नारियल का तेल भी मिक्स कर सकती हैं। अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार हो गया है। आप इसे अपने बालों पर लगाकर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस हेयर मास्क से आपके बाल न सिर्फ स्ट्रेट दिखेंगे, बल्कि इससे बाल काले और मजबूत भी बन सकते हैं। आप इस हेयर मास्क का एक हफ्ते में केवल 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करने से बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इस हेयर मास्क को बालों पर लगाने से पहले आप अपने बालों को धो सकती हैं, उसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको इस हेयर मास्क को बालों में 25 से 30 मिनट के लिए लगाकर रखना है।
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:मानसून में कर्ली हेयर की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों