Dandruff बन गया है शर्मिंदगी का कारण, तो बाल धोने से पहले लगाएं ये होममेड हेयर मास्क

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती है। ऐसे में लगातार बाल झड़ने की वजह से कुछ महिलाएं परेशान रहती है, तो वहीं कुछ महिलाएं डेंड्रफ की वजह से भी हमेशा निराशा रहती है। अगर आप भी डैंड्रफ को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे होममेड हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप ट्राई कर डैंड्रफ से राहत पा सकती है।
डेंड्रफ कस करने का घरेलू नुस्खा
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि डेंड्रफ की वजह से अधिकतर लड़कियां शर्मिंदगी महसूस करती हैं, लेकिन अब आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर घर पर खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें: दोमुंहे बालों को रिपेयर करने के लिए लगा सकते हैं ये 2 तरह के हेयर मास्क, जानें फायदे
हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री -
- दही
- नीम पाउडर
- नींबू का रस
- नारियल तेल
- आंवला तेल
हेयर मास्क बनाने का तरीका
अगर आप घर पर रहकर डैंड्रफ को कम करना चाहती है, तो खास होममेड हेयर मास्क बना सकती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नीम पाउडर निकाल लें।
अब इस नीम पाउडर में दो बड़े चम्मच दही और दो छोटे चम्मच नींबू के रस को ऐड कर दें। अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
इसके बाद आप इस पेस्ट में थोड़ा आंवला तेल और नारियल तेल मिलाकर इसे भी अच्छी तरह फेंट ले। अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है।

आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार अपने बालों पर लगा सकती है इसे कम से कम 45 मिनट तक अपने बालों में लगाकर रखें थोड़ी देर बाद आप हेयर वॉश कर सकती हैं।
हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने बालों को हल्का गीला कर सकती हैं। मास्क लगाने के बाद आप उंगलियों की मदद से इसे बालों की जड़ों तक लगाएं। बालों को धोने के लिए आप एंटी डैंड्रफ शैंपू या माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Garlic Hair Mask: लहसुन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं घर पर ये खास हेयर मास्क, बालों से जुड़ी परेशानी होगी कम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।