Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

अगर हेल्दी और चमकदार बालों की है चाहत, तो ये DIY हेयर स्क्रब करें ट्राई

अपने बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए आप इस आर्टिकल में बताए गए हेयर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्कैल्प को क्लीन करने और पोषण देने का काम करेगा, साथ ही आपके बाल मजबूत व खूबसूरत भी होंगे।
Updated:- 2025-07-16, 00:52 IST
image

हर महिला चाहती है कि उनके बाल हमेशा हेल्दी रहें और उनसे जुड़ी परेशानियां कोसों दूर रहें। इन्हें हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स, शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इन चीजों का इस्तेमाल करने के बाद भी परिणाम हमेशा आपकी इच्छानुसार नहीं आता है, और इसकी एक बड़ी वजह स्कैल्प का सही तरह से साफ न होना है। स्कैल्प को साफ करने और बालों को अंदर से पोषण देने के लिए आप हेयर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर स्क्रब स्कैल्प में जमी गंदगी, तेल और डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है, जिससे बाल हेल्दी और चमकदार होते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको एक DIY हेयर स्क्रब के बारे में बता रहे हैं। इस स्क्रब की मदद से आपका स्कैल्प अच्छी तरह से साफ होगा, साथ ही बालों को पोषण भी मिलेगा और वे मजबूत व खूबसूरत भी होंगे।

चीनी और नींबू की मदद से बनाएं हेयर स्क्रब

चीनी और नींबू की मदद से आप हेयर स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चीनी में एक्सफोलिएंट जैसे गुण होते हैं, साथ ही नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इन दोनों चीजों से बने हेयर स्क्रब का इस्तेमाल करने से ऑयली स्कैल्प और डेड स्किन साफ होती है, और डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।

lemon tree

सामग्री

  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच नींबू का रस

इसे भी पढ़ें- एक्सपर्ट से जानें बालों पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका, दिखेंगे खूबसूरत और शाइनिंग

हेयर स्क्रब को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक कटोरी में चीनी और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को स्कैल्प पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी और शैंपू से स्कैल्प को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में एक दिन करें।

hair srub

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, किसी एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • हेयर स्क्रब का इस्तेमाल करने के दौरान स्कैल्प को जोर से न रगड़ें।
  • हफ्ते में एक बार ही हेयर स्क्रब का इस्तेमाल करें। 
  • हेयर स्क्रब का इस्तेमाल करने के बाद स्कैल्प को अच्छी तरह से धो लें।

इसे भी पढ़ें- स्कैल्प में बदबू और चिपचिपाहट से हैं परेशान? इन हेयर केयर टिप्स करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।