Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:40 PM IST

Dark Neck Home Remedy: बिना किसी क्रीम के गोरी हो जाएगी काली गर्दन, इस 2 रुपये वाले घरेलू नुस्खे को आजमाएं

Gardan Ka Kalapan Kaise Door Karein: अगर आपकी गर्दन काली हो गई है, टैनिंग के कारण गर्दन का रंग आपके चेहरे के रंग से बिल्कुल अलग नजर आने लगा है और इसकी वजह से आप शर्मिंदगी महसूस हो रही है, तो आप इस घरेलू नुस्खे से गर्दन का कालापन दूर कर सकती हैं और केवल 2 रुपये में आपकी गर्दन गोरी हो सकती है।
Updated:- 2026-05-16, 11:37 IST
image

चेहरे की खूबसूरती पर तो हम सभी महिलाएं ध्यान देती हैं, लेकिन इस बीच गर्दन की देखभाल को जरा नजरअंदाज कर देते हैं। चेहरे पर हम जहां महंगा फेशियल करवाते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि निखार बना रहे, वहीं गर्दन पर ध्यान न देने के कारण इसका रंग काला होने लगता है। जब लंबे समय तक हम गर्दन के कालेपन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो चेहरे और गर्दन के रंग में फर्क साफ दिखने लगता है। इसके बाद कई महिलाएं इसे छुपाने के लिए महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन हर बार महंगे प्रोडक्ट ही जरूरी नहीं होते हैं। इन महंगे प्रोडक्ट्स का असर भी सिर्फ तब तक ही नजर आता है, जब तक आप इनका इस्तेमाल करती रहती हैं, लेकिन जैसे ही हम इनका इस्तेमाल बंद करते हैं, गर्दन का रंग वापस पहले जैसा काला होने लगता है।

ऐसे में इसे कम करने के लिए आपको घरेलू नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। घरेलू नुस्खों का आमतौर पर कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है, इनके इस्तेमाल में खर्च भी बहुत कम आता है और इनसे गर्दन का कालापन आसानी से दूर हो सकता है। अगर आपकी गर्दन भी धूप, पसीने, डेड स्किन या गंदगी की वजह से काली पड़ गई है, तो एक आसान घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

घर पर कैसे दूर करें गर्दन का कालापन?

haldi for tanning

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चुटकी हल्दी

कैसे करें इस्तेमाल?

home remedy for black neck

  • सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, दही, कॉफी पाउडर और हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे गर्दन पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
  • इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे धो लें।
  • आप हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे लगाने से गर्दन की डेड स्किन साफ होने लगती है।
  • त्वचा पहले से ज्यादा साफ, गोरी और मुलायम नजर आ सकती है।

कैसे काम करता है यह नुस्खा?

  • बेसन त्वचा की गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद करता है।
  • कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है और डेड स्किन सेल्स को हटाती है।
  • दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ और मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • हल्दी त्वचा को चमक देने और स्किन को शांत रखने में मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Oil: महंगे प्रोडक्ट्स को फेल कर सकता है ये देसी तेल, बालों को लंबा करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • रोजाना गर्दन की सफाई करें।
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • ज्यादा टाइट कॉलर वाले कपड़ों से बचें।
  • पसीना आने पर गर्दन को साफ करते रहें।

कब डॉक्टर से सलाह लें?

अगर गर्दन का कालापन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है, खुजली हो रही है या त्वचा मोटी दिखने लगी है, तो इसे नजरअंदाज न करें। कई बार यह हार्मोनल बदलाव, डायबिटीज या स्किन से जुड़ी किसी परेशानी का संकेत भी हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- कम खर्च में घर पर करें Manicure, 5 आसान स्टेप्स में पाएं चमकदार और मुलायम हाथ


इस घरेलू नुस्खे से आप गर्दन का कालापन दूर कर सकती हैं। हालांकि, इस तरीके को इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह लें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह की प्रतिक्रिया करती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।