मेकअप करना तो हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम कई तरह के मेकअप लुक्स को रीक्रिएट भी करते हैं। वहीं मेकअप की बात करें तो इसमें आई लुक को रोल अहम होता है और इसके लिए आपको इंटरनेट पर कई तरह के लुक्स नजर आ जाएंगे।
वहीं कई बार हम हैवी मेकअप करना पसंद नहीं करते हैं और केवल आंखों में काजल को ही लगा लेते हैं। क्या आप जानती हैं कि आजकल काजल लगाने के भी कई स्टाइल होते हैं और इसे आंखों के हिसाब से कई तरीके से भी लगाया जा सकता है?
अगर नहीं तो इस आर्टिकल को पढ़ें जिसमें हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं काजल लगाने के कुछ नए डिजाइंस और बताएंगे उनसे जुड़े मेकअप टिप्स ताकि आपका लुक नजर आए अप-टू-डेट।
कैट-आई लुक
खासकर छोटी आंखों पर इस तरह का कैट-आई लुक बेहद खूबसूरत नजर आता है। इस तरह के आई लुक में विंग को आप ज्यादा लम्बा न लेकर जाए अन्यथा आपका आई लुक अजीब नजर आने लगेगा। साथ ही इनर कार्नर के लिए आप कैट लुक को कम्प्लीट करने के लिए अन्दर की तरफ टिप जरूर बनाएं। इस तरह के लुक के साथ आप आईलाइनर को अवॉयड कर सकती हैं। इसके अलावा लिप्स के लिए आप न्यूड कलर को चुनें और उसे ग्लॉस की मदद से हाइलाइट जरूर करें।इसे भी पढ़ें :टिप्स जो आपके चेहरे के मेकअप को रखेंगे पूरे दिन फ्रेश
विंग आई लुक
अगर आप केवल ब्लैक कलर का काजल लगाना पसंद करती हैं तो सबसे पहले आप आंखों की टाइट-लाइनिंग करें और फिर ही आईलाइनर लगाने के बाद काजल लगाएं। बता दें कि आप केवल आंखों की वाटर लाइन पर ही काजल को लगाएं और आखिर में जाकर उसे आउटर कार्नर की तरफ से हल्का सा स्मज कर विंग के साथ जोड़ दें। स्मज करने के लिए आप पतले स्म्जर ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं आंखों के लिड एरिया पर आप सबसे पहले ब्राउन न्यूड कलर की आईशैडो से बेस जरूर तैयार करें ताकि आंखों को एक परफेक्ट डेप्थ मिल जाएं।
कलरफुल आई लुक
काजल लगाने के कई तरीके होते हैं। वहीं आप अगर कलरफुल काजल लगा रही हैं तो उसे हल्का स स्मज जरूर कर लें और इनर कार्नर की तरफ आप गोल्डन कलर की जगह कोई अन्य ब्राइट कलर को चुनें। ऐसा करने से आपका आई लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। वहीं अगर आपकी आंखें बेहद छोटी हैं तो आप इस तरह का आई लुक अवॉयड ही करें या आप वाटर लाइन के लिए व्हाइट कलर के काजल पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको काजल लगाने के ये 3 आसान और ट्रेंडी तरीके पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों