Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

₹10 में घर पर हो जाएगा पार्लर जैसा Facial, निखर जाएगी चेहरे की रंगत

How To Get Fair Skin: चेहरे के रंग को निखारने के लिए आप भी क्‍या महंगी फेयरनेस क्रीम का इस्‍तेमाल करती हैं? या फिर हर 15 दिन ब्‍यूटी पार्लर जाकर फेशियल कराती हैं? इसके बाद भी अगर आपके चेहरे की रंगत साफ नहीं हो रही है, तो आपको एक्‍सपर्ट के बताए इस फेशियल पर गौर फरमाना चाहिए। आप मात्र 10 रुपये में इस फेशियल को घर पर ही कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-04-15, 13:22 IST
potato facial at home

Facial At Home: हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और निखरी हुई नजर आए। इसके लिए बाजार में ढेरों फेयरनेस क्रीम और केमिकल ट्रीटमेंट्स मिलते हैं, लेकिन ये अक्सर महंगे होते हैं और हर बार मनचाहा रिजल्ट भी नहीं दे पाते। वहीं ब्यूटी पार्लर के फेशियल भी जेब पर भारी पड़ते हैं और उनका असर भी हमेशा संतोषजनक नहीं होता।

ऐसे में आप घर पर ही आसान तरीके से फेशियल करके त्वचा की रंगत को बेहतर बना सकती हैं। इस विषय पर दिल्ली की सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ का कहना है, “आलू एक बेहद किफायती और असरदार इंग्रीडिएंट है, जिससे आप पूरा फेशियल कर सकती हैं। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है और यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंटी-एजिंग और सन-प्रोटेक्टिंग गुण भी पाए जाते हैं। नियमित रूप से आलू से फेशियल करने पर टैनिंग, डेड स्किन, पिगमेंटेशन और एक्ने के निशानों जैसी समस्याओं में सुधार देखने को मिलता है। साथ ही त्वचा की रंगत भी साफ और निखरी हुई नजर आती है।”

स्‍टेप-1: फेस क्‍लीनजिंग

सबसे पहले चेहरे की क्‍लीनजिंग करना जरूरी होता है और इसके लिए बहुत ही आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं-

विधि

  • सब से पहले आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें। इस रस को छान लें।
  • अब एक कॉटन पैड लें और आलू के रस में डिप करें और फिर चेहरे पर लगाएं।
  • चेहरे को कॉटन पैड से रब करें और 2 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसे बाद चेहरे को पानी से साफ करें और टॉवल से पोछ लें।

10 rupees potato facial

स्‍टेप-2: डबल फेस क्‍लीनजिंग

सिंगल फेस क्‍लीनजिंग से केवल ऊपर की परत की गंदगी हटती है, मगर डबल क्‍लीनजिंग करने से चेहरे की डीप क्‍लीनिंग होती है। चलिए हम बताते हैं कैसे-

विधि

  • सबसे पहले आलू का रस एक बाउल में लें और उसमें थोड़ा सा दूध मिक्‍स करें।
  • अब इस मिश्रण में कॉटन पैड डालें।
  • इस मिश्रण को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • इसे कम से कम 10 मिनट तक चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश कर लें।

स्‍टेप-3: फेस स्‍क्रब

अब आलू का रस निकालने के बाद जो वेस्‍ट बचा है, उसी से चेहरे को एक्‍स्‍फोलिएट करें। इसके लिए एक आसान सा होममेड स्‍क्रब बनाने की विधि जान लें-

सामग्री

  • 1 कटोरी आलू की कतरन
  • 1 बड़ा चम्‍मच दही
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद

विधि

एक कटोरी में आलू की कतरन, दही और शहद डोलें। इस मिश्रण को मिक्‍सी में दरदरा पीस लें। अब इस मिश्रण से चेहरे को स्‍क्रब करें। 2 मिनट चेहरे को स्‍क्रब करें और फिर चेहरे को वॉश कर लें।

यह भी पढ़ें- घर पर करें Golden Glow Facial और पाएं पार्लर जैसा निखार, हर कोई पूछेगा आपकी चमकती त्वचा का राज

potato facial at home

स्‍टेप-4: फेस स्‍टीम

स्‍क्रब करने से चेहरे के ऊपर की डेड स्किन निकल जाती है, मगर स्किन पोर्स के अंदर फसी गंदगी निकालने के लिए फेस स्‍टीम जरूरी होती है। इसलिए कम से कम 2 से 3 मिनट तक चेहरे को स्‍टीम करें और फिर 2 मिनट वेट करने के बाद चेहरे पर मसाज क्रीम लगाएं।

स्‍टेप-5: फेस मसाज

फेशियल के सबसे आखिरी स्‍टेप में आपको चेहरे की मसाज करनी है, ताकि जो भी पोर्स ओपन हुए हैं वह क्‍लोज हो जाएं और त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक हो जाए। इसके लिए आप खुद से ही क्रीम बना सकती हैं।

सामग्री

  • 3 बड़े चम्‍मच आलू का रस
  • 1 बड़ा चम्‍मच कॉर्नफ्लार
  • 1 छोटा चम्‍मच बादाम का तेल

यह भी पढ़ें- Fruit Facial at Home: अब घर म‍िलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस इन फलों से करें फेशियल; चेहरे पर आएगा नूरानी न‍िखार

विधि

एक पैन में आलू का रस और कॉर्नफ्लार मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी डालें और गैस पर धीमी आंच में इसे पकाएं। जब गाढ़ा घोल तैयार हो जाए तो उसमें बादाम का तेल डालें और फिर इस मिश्रण को गैसे से उतार कर थोड़ा ठंडा होने दें। आप इस क्रीम को फ्रिज में रखकर भी ठंडा कर सकती हैं। इसके बाद इस क्रीम से 5 मिनट चेहरे की मसाज करें। मसाज के 10 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।

जब फेशियल पूरा हो जाएगा, तो आप पाएंगी कि आपके चेहरे पर एक अलग सा ग्‍लो आ गया है। यदि आप 15 दिन में एक बार इस फेशियल को करती हैं, तो आपको बहुत अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह फेशियल ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्‍ट है क्‍योंकि इससे ऑयल कंट्रोल होता है और पोर्स का साइज भी कम्‍प्रेस होता है। वहीं ड्राई स्किन वाली महिलाएं भी इस फेशियल को कर सकती हैं, मगर उन्‍हें महीने में 1 बार यह फेशियल करना चाहिए।

नोट- यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है या फिर कोई इनफेक्‍शन है, तो आप इस फेशियल को करने से पहले एक बार स्किन एक्‍स्‍पर्ट से बात कर लें। वहीं नॉर्मल स्किन वालों को स्किन पैच टेस्‍ट करने के बाद ही इस फेशियल को करना चाहिए।

यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।

Image Credit: Freepik

FAQ
क्या आलू से पिगमेंटेशन और एक्ने मार्क्स कम होते हैं?
आलू में मौजूद एंजाइम्स और विटामिन-सी पिगमेंटेशन और एक्ने के निशानों को हल्का करने में मदद करते हैं। हालांकि, इसके रिजल्ट धीरे-धीरे नजर आते हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।
क्या आलू से सच में त्वचा गोरी होती है?
आलू त्वचा को “गोरी” नहीं बनाता, बल्कि उसकी नेचुरल रंगत को निखारता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की डलनेस, टैनिंग और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा ज्यादा साफ, फ्रेश और ब्राइट दिखने लगती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।