Kanya Rashifal September 2025: अविवाहित महिलाओं के लिए सितंबर होने वाला है खास; करियर में भी मिलेगी नई राह, जानें कैसा रहेगा कन्या राशि का समय

विवाहित महिलाओं के लिए यह  महीना साथी से उम्मीदों से भरा होगा, लेकिन इसमें असंतुलन देखने को मिलेगा। आप चाहेंगी कि पार्टनर आपके हिसाब से चलें, लेकिन उनकी तरफ से वैसा रिस्पॉन्स न मिले तो निराशा हो सकती हैं।
kanya masik rashifal september 2025 virgo monthly horoscope unmarried women will get good things in work and personal life
kanya masik rashifal september 2025 virgo monthly horoscope unmarried women will get good things in work and personal life

Virgo Monthly Horoscope: सितंबर का महीना कन्या राशि की महिलाओं के लिए आत्मविकास और महत्वपूर्ण बदलाव का समय बनेगा। 13 सितंबर को मंगल का कन्या से तुला में गोचर निर्णय क्षमता को तेज करेगा और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करवाएगा। 15 सितंबर को शुक्र का कर्क से सिंह में और बुध का सिंह से कन्या में प्रवेश योजनाओं को व्यवस्थित करने और रिश्तों में सहजता लाने में मदद करेगा। 17 सितंबर को सूर्य का कन्या में गोचर नेतृत्व कौशल को मजबूत करेगा और व्यक्तिगत उपलब्धियों में वृद्धि दिखाएगा। इस दौरान शनि मीन में वक्री रहेगा, बृहस्पति मिथुन में सहयोग देगा, जबकि राहु कुंभ और केतु मीन में स्थित रहकर पेशेवर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के अवसर देंगे। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का मासिक राशिफल?

कन्या राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Virgo Monthly Love Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह महीना रिश्तों में समझ की परीक्षा का होगा। अविवाहित महिलाओं के लिए 5, 14 और 22 तारीख खास हो सकती है, लेकिन एकतरफा लगाव से बचें। विवाहित महिलाओं को साथी से उम्मीदें बढ़ेंगी, लेकिन जवाब उतना संतोषजनक नहीं मिलेगा। घर में किसी की आर्थिक परेशानी को लेकर बात हो सकती है, जिससे मानसिक दबाव बना रहेगा। यदि किसी यात्रा की योजना थी, तो वह स्थगित हो सकती है। रिश्तों में जरूरत से ज़्यादा मांग रखने से दूरियां बनेंगी।

कन्या राशि का मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं को इस महीने किसी नई टीम में शामिल होने का प्रस्ताव मिलेगा। 10 और 22 तारीख को किसी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर बन सकता है। काम में बदलाव की शुरुआत थोड़ी असहज हो सकती है, लेकिन आगे जाकर यही फायदा देगा। जो महिलाएं सेल्स, कस्टमर हैंडलिंग या हेल्थ के क्षेत्र में हैं, उन्हें किसी नए क्लाइंट के साथ काम का मौका मिलेगा। छात्राएं किसी ऑनलाइन कोर्स के ज़रिए करियर की दिशा बदल सकती हैं।

कन्या राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Virgo Monthly Money Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह महीना घरेलू बजट पुनर्गठन का है। यदि आप घर की आर्थिक व्यवस्था संभालती हैं, तो 3, 11 और 29 तारीख को नए सेविंग प्लान शुरू करना फायदेमंद रहेगा। मासिक खर्चों में मोबाइल और गैस/इलेक्ट्रिसिटी बिल में कटौती संभव है। किसी पुराने निवेश के नतीजे सामने आएंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा। यदि आपने फिक्स्ड डिपॉजिट कर रखा है, तो उसका रिन्यूअल इसी महीने होगा। मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए कैश रिज़र्व रखना समझदारी होगी।

kanya masik rashifal september 2025 virgo monthly horoscope unmarried women will get good things in work and personal lifesss

कन्या राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Monthly Health Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं को इस महीने स्किन एलर्जी या खुजली की शिकायत रह सकती है, खासकर 6, 11 और 21 तारीख को। किसी नए सौंदर्य उत्पाद या कपड़े से एलर्जी हो सकती है। रासायनिक उत्पादों की जगह मुल्तानी मिट्टी या बेसन जैसे घरेलू उपाय आजमाना बेहतर रहेगा। बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए पौष्टिकता बढ़ाने वाले तेल और नारियल आधारित हर्बल शैम्पू प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें-Aaj Ka Kanya Rashifal 01 September 2025: प्यार में गलतफहमी बनेगी बड़ी दरार की वजह, पढ़ें कैसा रहेगा कन्या राशि का आज का दिन

कन्या राशि का मासिक उपाय (Virgo Monthly Remedies)

कन्या राशि की महिलाएंइस महीने का भाग्यशाली रंग हरा और क्रीम रहेगा और शुभ अंक 7 है। बुधवार को गणेश जी की पूजा में दुर्वा चढ़ाएं और पीले लड्डू का भोग लगाएं। शनिवार को जरूरतमंद को हरी सब्जियां या मूंग दान करें। रोज सुबह “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करने से कार्यों में सफलता और घर में शांति बनी रहेगी।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP