where to keep goddess lakshmi photo at home in hindi

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा के दिन इस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की तस्वीर, खुल जाएगा भाग्य

शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। इसके अलावा, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और चंद्रमा की रौशनी में खीर रखने की भी परंपरा है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-25, 14:27 IST

Maa Lakshmi Photo: शरद पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है।मान्यता है कि इसी दिन मां लक्ष्मी का समुद्र मंथन से आगमन हुआ था और श्रीहीन संसार को मां लक्ष्मी का साथ पुनः मिला था। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। 

इसके अलावा, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और चंद्रमा की रौशनी में खीर रखने की भी परंपरा है। इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर, दिन शनिवार को पड़ रही है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से घर धन-धान्य से भरा रहता है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जितना महत्वपूर्ण है मां लक्ष्मी का पूजन उतना ही जरूरी है उनसे जुड़ा वास्तु। यानी कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की फोटो घर में लगाते समय या फोटो की पूजा करते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना भी बहुत आवश्यक माना गया है। 

शरद पूर्णिमा 2023 किस दिशा में रखें मां लक्ष्मी की तस्वीर   

ghar mein kaha rakhen maa lakshmi ki photo

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा को धन और आर्थिक लाभ की दिशा माना गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा (उत्तर दिशा में रखें ये चीजें) में मां लक्ष्मी की फोटो की स्थापना करनी चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। हालांकि इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि उत्तर दिशा में कोई दरवाजा न हो। 

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2023 Date: इन 4 शुभ योगों में शरद पूर्णिमा का संयोग, जानें मुहूर्त और महत्व

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उस दिशा में दरवाजा है तो यह इस बात का प्रतीक माना जाता है कि मां लक्ष्मी घर से कभी भी जा सकती हैं। हालांकि यह भी एक सत्य है कि लक्ष्मी चंचल होती हैं और एक स्थान पर ज्यादा समय तक नहीं रुकती हैं। 

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा के दिन करें इन मंत्रों का जाप, जानें संपूर्ण पूजा विधि

वास्तु में ऐसा बताया गया है कि अगर उत्तर दिशा में दरवाजा है तो फिर इस दिशा में लक्ष्मी मां की पूजा न करें बल्कि पूर्व दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो स्थापित कर पूजा करें। पूर्व दिशा को देव दिशा कहा जाता है जहां से सर्वाधिक सकारात्मकता घर में आती है और शुभता लाती है। 

 

आप भी शरद पूर्णिमा के दिन इस लेख में दी गई जानकरी के अनुसार घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर सही दिशा में रख सकते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, आर्थिक तंगी और कर्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;