Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

Vastu Tips: बार-बार काम में आ रही है बाधा, पान के पत्तों से दूर होंगी अड़चनें; जानें उपाय के तरीके

अगर आपके भी कार्यों में रुकावट आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए पान के पत्तों से जुड़े उपाय को जरूर करें, ताकि आपके जीवन की सारी अड़चने दूर हो सके। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
Updated:- 2026-03-11, 13:49 IST
image

Vastu Upay: हिंदू धर्म में पान के पत्ते को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि माता लक्ष्मी की पूजा में इसे जरूर रखा जाता है। अगर किसी के घर में कलश स्थापना होती है, तो उस समय पर भी इसको जरूर रखा जाता है। आप इससे घर का वास्तु भी सुधार सकती हैं। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जिसका ध्यान रखकर आप रुक हुए कार्यों को पूरा कर सकती हैं और अपने जीवन की बाधाएं दूर कर सकती हैं। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

अटके हुए कार्यों के लिए पान के पत्ते का उपाय

अगर आपके कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं, तो ऐसे में आप पान के पत्ते में सफेद चूना लगाकर घर के मुख्य द्वार पर कहीं छिपा दें। पान के पत्ते को छिपाने से आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी। साथ ही आपके कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। इस उपाय को आपको शुक्रवार या रविवार के दिन करना होगा, ताकि इससे आपको फायदा मिल सके।

1 - 2026-03-11T122734.454

व्यापार में उन्नति के लिए पान के पत्ते का उपाय

अगर आपके बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है या काम ठप पड़ गया है, तो शनिवार के दिन 5 अखंडित पान के पत्ते लें। इन्हें एक धागे में पिरोकर माला बना लें और अपनी दुकान या ऑफिस के मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर टांग दें। ध्यान रहे कि जब ये पत्ते सूख जाएं, तो इन्हें बहते जल में प्रवाहित कर दें और नए पत्ते लगा दें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आपके कार्यों को पूरा करता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पान के पत्ते का उपाय

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुलकंद वाला पान अर्पित करें। पान के पत्ते के चिकने हिस्से पर थोड़ा सा सिंदूर लगाकर उसे अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन के आगमन के नए रास्ते खुलते हैं और शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है।

2 - 2026-03-11T122736.879

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

वास्तु शास्त्र के ये उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। पान का पत्ता बुध और शुक्र ग्रह से भी संबंधित है, इसलिए इसका सही उपयोग आपकी बुद्धि और भाग्य दोनों को चमका सकता है। इन उपायों को करते समय मन में शुद्धता और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा रखना आवश्यक है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।