Jade Plant Vastu Tips: चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, जब घर में लगाएंगी ये प्लांट

अगर आपके पास भी पैसों की दिक्कत आ रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि खास तरीके के प्लांट को घर पर सजाएं, जिससे पैसा आपकी तरफ खिंचता चला आए। आइए बताते हैं ये वास्तु उपाय।
Updated:- 2026-03-06, 15:05 IST
image

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति बेहतर रखने की चाह रखता है, लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद कई बार घर में पैसा टिकता नहीं है या बरकत नहीं होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की ऊर्जा हमारे आर्थिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने बताया कि इस स्थिति को सही रखने के लिए आप जेड प्लांट जिसे क्रसुला भी कहते हैं। इसे आप घर पर लगा सकती हैं, जिससे पैसा खिंचा चला आएगा। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को काफी शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमाण माना जाता है।

जेड प्लांट को धन का चुंबक क्यों कहा जाता है?

जेड प्लांट की पत्तियां गोल, छोटी होती हैं। इसकी गोल पत्तियां सिक्कों के आकार की होती है। ऐसे में जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता है यह और ज्यादा हरा-भरा नजर आता है। इसकी खास बात ये है कि इससे जीवन में स्थिरता बनी रहती है।

2 - 2026-03-06T134803.032

पैसा और समृद्धि के लिए जेड प्लांट से जुड़ी बातें

  • वास्तु के अनुसार, जेड प्लांट को रखने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर या पूर्व मानी गई है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है, इसलिए यहां पौधा रखने से आय के नए स्रोत खुलते हैं। वहीं, पूर्व दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और मान-सम्मान बढ़ता है।
  • धन को आमंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका है कि जेड प्लांट को अपने घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर रखें। यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सौभाग्य को अंदर खींचता है।
  • व्यापार में ज्यादा घाटा झेल रही हैं या नौकरी में तरक्की चाहते हैं, तो जेड प्लांट को अपनी वर्क-डेस्क पर रखें।
  • वास्तु कहता है कि मुरझाया हुआ या सूखा पौधा दुर्भाग्य लाता है। जेड प्लांट की पत्तियों पर धूल न जमने दें।
  • इसे बाथरूम या टॉयलेट के पास रखना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का ह्रास होता है।

1 - 2026-03-06T134757.737

 

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

जेड प्लांट केवल एक सजावटी पौधा नहीं है, बल्कि यह आपके घर के वातावरण को शुद्ध करने और सकारात्मकता फैलाने का माध्यम होता है। शुक्रवार के दिन जेड प्लांट घर लाना और इसे एक सुंदर लाल या सुनहरे रंग के गमले में लगाना और भी अधिक शुभ फलदायी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।