Why Did you see snake at home

Snake At Home: रक्षाबंधन के दिन घर में सांप देखने का क्या है मतलब?

घर में सांप का दिखना शुभ होता है या अशुभ इसे लेकर बहुत सारे लोगों के सवाल होते हैं। पर क्या आपको पता है कि खासतौर पर सावन के अंत पर इसे घर पर देखने का क्या महत्व होता है? 
Editorial
Updated:- 2023-08-25, 18:18 IST

What happens if snake comes in home| हमारे देश में सांप की पूजा की जाती है और नाग देवता के लिए हमारे देश में एक त्यौहार भी है। सावन के महीने में देश भर में सपेरे नाग लेकर घर-घर जाते हैं और लोग इसे शुभ शगुन मानते हैं, लेकिन अगर आपके घर में अपने आप ही नाग देवता के दर्शन हो जाएं तो? हमें यह पता है कि सावन के महीने में घर में सांप का दिखना कुछ मामलों में शुभ भी माना जा सकता है, लेकिन अगर आपके घर में रक्षाबंधन के दिन ही सां दिखे, तो इसे हम शुभ मानेंगे या फिर अशुभ?

दिल्ली के न्यूमेरोलॉजिस्ट और न्यूमेरो वाणी के फाउंडर सिद्धार्थ एस. कुमार से हमने बात कर इसके बारे में थोड़ी जानकारी ली। सिद्धार्थ एस.कुमार लंबे समय से न्यूमेरोलॉजी की फील्ड में एक्टिव हैं। 

अगर रक्षाबंधन के दिन या उसके एक दिन पहले घर में सांप दिखे तो?

सांप को धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से जोड़कर देखा जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि नाग का दिखना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है और वो घर के किसी सदस्य की तबियत को बेहतर करने आता है।

raksha bandhan and snake visiting

इसे जरूर पढ़ें-  सांपों से जुड़े 5 अजीबो-गरीब फैक्ट्स 

सावन के महीने के किसी भी दिन सांप का घर में दिखना शुभ ही होता है। इसे आप किसी दैवीय महत्व से भी जोड़कर देख सकते हैं। अब रक्षाबंधन का दिन सावन का आखिरी दिन माना जाता है और इससे आपके लिए कुछ खुशखबरी के संकेत भी मिल सकते हैं। 

धार्मिक महत्व देखें, तो ईसाई धर्म में सांप को गार्डन और ईडन या देवताओं के बगीचे का एक सदस्य माना गया है। हिंदू धर्म में इसे शिव जी का प्रिय माना गया है जिसे वो अपनी गर्दन में धारण करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन सांप का दर्शन आपके लिए अपार कृपा लेकर आ सकता है। 

सांप अगर आपका रास्ता काट ले, तो क्या होता है?

बिल्ली का रास्ता काटना हमेशा अशुभ माना जाता है, लेकिन अगर ऐसा ही सांप करे तो? ऐसा हो सकता है कि आप कहीं जा रहे हों और आपके सामने से सांप निकल जाए। ऐसा होना आपके लिए बहुत शुभ होगा। हां, सामने से सांप जाता देख आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन फिर भी यह इस बात का संकेत है कि कोई बहुत दिनों से अटका हुआ काम पूरा हो रहा है।  

snake at home problems

मान्यता है कि अगर सांप आपको कहीं दिखता है, तो उसे भगवान शिव का संदेशवाहक ही समझा जाता है। ऐसे में अगर रास्ता काटते हुए सांप दिखता है, तो समझिए कि आपकी किस्मत पलटने वाली है। कुछ लोग सांप के रंग को लेकर भी बोलते हैं कि सांप किस रंग का दिख रहा है, उसके अनुसार उसका असर होता है।  

अगर सांप आपके घर के अंदर नहीं, लेकिन उसके आस-पास दिखा है, तो भी आपको लाभ हो सकता है। हां, सांप का हमला करते हुए दिखना गलत हो सकता है। मंदिर के आस-पास अगर सांप दिख रहा है, तो वह भी अच्छा माना जाएगा।  

इसे जरूर पढ़ें- सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय  

सपने में सांप दिखने का क्या मतलब होता है? 

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया के मुताबिक सपने में सांप को देखने का मतलब शुभ और अशुभ दोनों ही हो सकता है।  

rakshabandhan and its problems

उदाहरण के तौर पर अगर सांप की लड़ाई या सांप को हमला करते हुए देखते हैं, तो यह बहुत ही गलत संकेत है और आपकी जिंदगी में कोई बड़ा दुख आने वाला है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप किसी तरह की कोर्ट हियरिंग या कचहरी के काम में फंसने वाले हैं। इसके अलावा, अन्य सभी तरह से सांप को देखने का मतलब यही होता है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आपको कुछ बेहतर मिलेगा और आर्थिक लाभ हो सकता है।  

रक्षाबंधन के दिन सांप दिखने का महत्व क्या होता है, वह तो आपको पता चल गया, लेकिन आपको एक बात ध्यान रखनी है कि बारिश के मौसम में सांप ज्यादा खतरनाक होते हैं और इस समय सांप के काटने के मामले भी बहुत आते हैं। अगर आपके घर के आस-पास सांप दिखा है, तो अपनी सुरक्षा का भी थोड़ा ध्यान रखें और कोशिश करें कि ऐसी किसी जगह पर ना जाएं जहां पर सांप आ सकता है। रास्ते में भी अगर आपको सांप दिख रहा है, तो उसके पास जाने की कोशिश ना करें।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;