कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपको एक जैसे नंबर अपने इर्द-गिर्द कई बार नजर आ रहे हों। जैसे- फ्लैट का नंबर, कार की नंबर प्लेट या फिर मोबाइल का नंबर, जिसमें एक जैसे नंबर्स हों। यदि हां, तो यह संयोग नहीं है। कुछ नंबर्स हमारे लिए शुभ और अशुभ संयोग बनाते हैं। आज ऐसे ही एक नंबर की हम बात करेंगे, जो हैं 317। यह एक एंजेल नंबर है, जिसे बार-बार देखने मुंह से दोहराने या फिर अपने जीवन में शामिल करने के अलग-अलग लाभ हैं। इस नंबर के महत्व और मतलब के बारे में हमने न्यूमेरोलॉजिस्ट एंव एस्ट्रोलॉजर सौरभ त्रिपाठी से बात की। वह कहते हैं, " जिंदगी में ऐसा केवल तब होता है, जब देवदूत आपको कोई संदेश देना चाहें। वही संख्याओं के माध्यम से आपको आपके वर्तमान और भविष्य के बारे में बता देते हैं। यह नंबर भी बार-बार आपके जीवन इसलिए आते हैं ताकि आपका जो भी उद्देश्य है वह पूरा हो पाए। 317 नंबर भी एक ऐसा ही एंजेल नंबर है, जो आपके जीवन में केवल शुभता लेकर आता है।"
अगर आप 317 नंबर को समझना चाहती हैं, तो बेस्ट होगा कि आप इस संख्या में शामिल हर अंक के महत्व के बारे में पहले जान लें-
3 अंक वालें खुद को खुलकर व्यक्त करने का गुण रखते हैं। यह अंक खुलकर बातचीत करने को प्रोत्साहित करता है। जब भी हम 3 अंक को देखते हैं, तो आजादी और नए विचारों का अनुभव होता है। इस अंक को बुद्ध की आत्मिक ऊर्जा से जोड़कर भी देखा जाता है। यदि आपकी कार, स्कूटी, मोबाइल या फिर फ्लैट में 3 अंक आता है, तो इस ऊर्जा के माध्यम से आप हमेशा सही मार्ग को ही चुनती हैं।
1 नंबर नए अवसरों का प्रतीक होता है। आपके जीवन में अगर 1 नंबर ज्यादा है या आपको 1 नंबर अधिक नजर आता है, तो आप समझ जाएं कि आपको बहुत सारे नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आप अपने जीवन को आकार दे सकती हैं। यह नंबर आपको नए विचार नई योजनाओं पर काम करने का अवसर दे सकता है।
यह विडियो भी देखें
यह अंक आपको आध्यात्मिक बनाता है। इससे आपको आंतरिक ज्ञान, आत्मनिरीक्षण करने की शक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, यह सौभाग्य का अंक होता है। इस अंक को बार देखना या इसका ध्यान करने से आपको खुद को पहचानने का मौका मिलता है। यह अंक आपको आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करता है।
जब हम 317 का कुल योग करते हैं, तो हमें 11 नंबर मिलता है इसका योग 2 होता है। अंक 2 चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इस अंक को बार-बार देखने से आपको मन की शांति मिलती है। यह अंक आपको जो ऊर्जा देता है, उससे आपके अंदर सेल्फसेटिसफैक्शन की भावना आती है।
इसे जरूर पढ़े- Numerology Trick: बाईं हथेली पर कलम से लिखें यह अंक, हो सकती है आपकी झटपट शादी
ऐसे में नंबर 317 में अलग-अलग अंकों की जो ऊर्जा, वह इसे बहुत ही प्रभावशाली बनाती है। चलिए सौरभ जी से इसका अर्थ जान लेते हैं:
अत: यह नंबर आपको बताता है कि आप सही रास्ते पर हैं, और आपके भीतर हर वो शक्ति है जो आपको जीवन में सफल बना सकती है। बस खुद पर विश्वास रखिए और अपने दिल की सुनिए।
न्यूमेरोलॉजी पर अगर आप भी विश्वास करते हैं, तो हम आपको इसी तरह और भी कई विषयों पर रोचक जानकारी देंगे। यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। इसे शेयर और लाइक करना भी मत भूलिएगा। अंकशास्त्र से जड़े और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।