Cancer Horoscope Today, 28 August 2025: आज का दिन खास है कर्क राशि की उन महिलाओं के लिए जो किसी निर्णय को लेकर उलझन में थीं। ग्रहों की चाल आज साफ़ इशारा कर रही है कि मन की सुनिए, लेकिन सोच-समझकर। आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में है और तुला राशि में स्थित है। पंचमी तिथि, जो शाम 05:56 PM तक रहेगी और फिर षष्ठी शुरू होगी। दोपहर 01:18 PM तक शुक्ल योग रहेगा और उसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा जो आपको सोचने में गहराई देगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?
आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)
प्यार के मामले में कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज वो मोड़ आ रहा है जहां दिल से की गई हर दुआ का जवाब मिलेगा। जिस इंसान को आपने कभी पूरे दिल से चाहा था और हालात ने दूर कर दिया, वह किसी न किसी रूप में आज आपके सामने होगा—सीधे नहीं तो किसी खबर या याद के ज़रिए। शादीशुदा महिलाओं के लिए आज अपने पार्टनर से गहराई से जुड़ने का मौका मिलेगा, बिना कहे बहुत कुछ समझ में आएगा। परिवार में किसी बुज़ुर्ग से जुड़ा पुराना वादा या किस्सा आज आपके रिश्तों को और मजबूत करेगा।
आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज पेट के निचले हिस्से में जलन और भारीपन समस्या उत्पन्न करेगा। पाचन नली में गर्मी और जलन अनुभव होगी। छाछ, बेल का शरबत और तरल पदार्थों का सेवन करें। उदरशक्ति आसन और शशांकासन विशेष लाभ देंगे। तेज मिर्च, गरम मसाले और नमकीन नाश्ते से पूरी तरह बचें। भोजन समय पर और शांत वातावरण में करें।
इसे जरूर पढ़ें-यहां पढ़ें कर्क राशि के लोगों का व्यक्तित्व
आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)
कर्क राशि की महिलाओं को आज किसी महिला मित्र या सहयोगी से आर्थिक मदद या फाइनेंशियल आइडिया मिल सकता है। आपसी बातचीत से कोई ऐसा विचार उभरेगा जो आपके लिए कमाई का नया जरिया बन सकता है। पैसों से जुड़ी योजनाओं में दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। पार्टनरशिप में काम करने का भी अवसर मिलेगा। साझा निवेश की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है।
आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)
करियर के क्षेत्र में कर्क राशि की महिलाएं आज खुद को कम आंकने की ग़लती करेंगी। आपको लगेगा कि आप जिस काम में हैं, वहां आप केवल दिखावे के लिए मौजूद हैं, जबकि अंदर से आप खुद को सही नहीं मानेंगी। दूसरों की नजर में आप बहुत कुछ हैं, लेकिन अपनी नजर में कुछ अधूरी। यही भ्रम आज तोड़े बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे डर लगेगा लेकिन वही आपकी पहचान बनाएगी। काम में लगन तो है, लेकिन खुद को बेहतर मानने की आदत डालनी होगी।
इसे जरूर पढ़ें-यहां पढ़ें कर्क राशि का वर्ष 2025 का राशिफल
आज कर्क राशि के उपाय (Cancer Remedies Today)
आज कर्क राशि की महिलाएं सफेद रंग पहनें और किसी ज़रूरतमंद महिला को ठंडा पानी पिलाएं। लकी नंबर रहेगा 2। ये उपाय आपके अंदर की बेचैनी को कम करेगा और खोई हुई शांति वापस लाएगा।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों