किचन में नहीं करने चाहिए ये काम, घटने लगता है धन

ज्योतिष शास्त्र में घर की रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। इसके अलावा, घर की रसोई में मसालों के रूप में नव ग्रह भी विराजमान होते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुछ ऐसे काम होते हैं जो रसोई में करने से हमें बचना चाहिए, नहीं तो भयंकर परिणाम हमें भुगतने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं उन कामों के बारे में विस्तार से।
रसोई में चप्पल लेकर न जाएं (Do Not Wear Slippers In Kitchen)
रसोई में देवी-देवताओं और ग्रहों का वास माना गया है। ऐसे में रसोई में चप्पल या जूते पहनकर प्रवेश करने से मां अन्नपूर्णा और नव ग्रहों का अपमान होता है। इसके अलावा, रसोई में अग्नि देव भी मौजूद होते हैं। इस परिस्थिति में चप्पल लेकर रसोई में घुसने से अग्नि दोष लगता है और उपकरणों में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?
रसोई में खाने को न चखें (Do Not Taste Food Between Making It)
अक्सर ऐसा होता है कि खाना बनाते-बनाते लोग बीच में ही खाना चखने लग जाते हैं। कभी स्वाद का अनुमान लगाने के लिए तो कभी टेस्ट करने के नाम पर। ऐसा करना गलत है। माना जाता है कि रसोई में जो भी खाना बन रहा है व सबसे पहले भगवान द्वारा ही चखा या खाया जाना चाहिए और जैसा भगवान पा लें फिर हमें भी वैसा ही खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स
रसोई में खाना न खाएं (Do Not Eat Food In Kitchen)
रसोई में बैठकर खाना खाना सबसे बड़ी भूल है क्योंकि रसोई में जब हम खाना खाते हैं तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और देवी-देवता एवं ग्रह अप्रसन्न हो जाते हैं। रसोई में रखे जूठे बर्तन भी फौरन साफ कर देने चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानाकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर घर की रसोई में कौन से कम नहीं करने चाहिए और क्या है उसके पीछे के कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit:herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।