image

Aaj Ka Choghadiya 23 December: किस समय होगा काम में फायदा और कब हो सकता है नुकसान, जानें आज दिन रात के चौघड़िया मुहूर्त

अगर आप भी किसी काम को करने जा रही हैं, तो इसके लिए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके सभी काम सही मुहूर्त में पूरे होंगे।
Editorial
Updated:- 2025-12-23, 07:30 IST

23 दिसंबर 2025 को  चौघड़िया के अनुसार विशेष सावधानी रखनी चाहिए इस दिन कुछ अच्छे और कुछ खराब चौघड़िया है जो आपको लाभ भी और नुकसान भी देंगे। ऐसे में कुछ नए काम करने से बचना चाहिए तो कुछ कार्य करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी में चौघड़िया के माध्यम से जरूरी कार्य को समय रहते टालने के मुहूर्त के बारे में बताया है और आने वाले समय से बचने को कहा है। रोजमर्रा की जिंदगी में चाहे व्यापार से जुड़ा निर्णय हो या फिर कोई धार्मिक अनुष्ठान यात्रा में जाना हो या फिर किसी चीज का सौदा करना हो इन सब चीजों में चौघड़िया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चलिए जानते हैं आज का चौघड़िया।

2 - 2025-12-22T153538.165

आज का चौघड़िया मुहूर्त 23 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

आज सूर्योदय के समय रोग चौघड़िया से शुरुआत हो रही है यह चौघड़िया अच्छा नहीं माना गया इस समय हमें कोई नया कार्य या फिर महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए और विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।इसके बाद दिन का दूसरा चौघड़िया उद्वेग है जोकि मानसिक बेचैनी असमंजस की स्थिति पैदा करता है इस समय हम अपनी निर्णय लेने की क्षमता को तोड़ देते हैं जिस कारण से हम गलत निर्णय ले लेते हैं इसीलिए इस चौघड़िया में किसी भी तरह के निर्णय नहीं लेना चाहिए।

चल चौघड़िया को ना ही बहुत अच्छा और ना ही बहुत बुरा कहा गया है यह चौघड़िया किसी व्यावसायिक मीटिंग या फिर यात्रा के लिए उपयोग में लिया जा सकता है। लेकिन किसी भी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय इसमें नहीं लेना चाहिए। आज के दिन का सबसे पहले शुभ चौघड़िया कहा जाए तो वह लाभ चौघड़िया है यह शिक्षा प्रॉपर्टी व्यापार या किसी भी तरह के एग्रीमेंट से संबंधित कार्यों के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है इस दौरान किए गए कार्यों का विशेष परिमाण मिलता है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
रोग 06:47 बजे से 08:08 बजे तक
उद्वेग 08:08 बजे से 09:28 बजे तक
चल  09:28 बजे से 10:48 बजे तक
लाभ  10:48 बजे से 12:09 बजे तक

23 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

1 - 2025-12-22T153536.582

  • अमृत: 12:09 बजे से 01:29 बजे तक। चौघड़िया दिन का सबसे अच्छा समय माना जाता है यह पूजन पाठ के संकल्प हो या फिर किसी भी तरह के एग्रीमेंट करना हो प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करना हो या फिर कहीं टोकन देना हो तो यह समय काफी अच्छा माना जाता है। इस समय किए गए कार्य में हमें अवश्य ही सफलता मिलती है।
  • काल: 01:29 बजे से 02:49 बजे तक है। काल चौघड़िया जो की नाम से ही स्पष्ट है यह एक अशुभ चौघड़िया है इसमें हमें किसी भी तरह की यात्रा या फिर रिस्क वाले कार्य नहीं करना चाहिए।
  • शुभ: 02:49 बजे से 04:10 बजे तक। शुभ चौघड़िया यह समय मांगलिक कार्य किसी विशेष कामना पूर्ति का अनुष्ठान या फिर किसी विशेष कार्य के लिए किए जाने वाले आयोजन मीटिंग या फिर कोई पुराने अधूरे कार्य को पुनः प्रारंभ करने के लिए यह समय काफी अच्छा होता है।
  • रोग: 04:10 बजे से 05:30 बजे तक रोग चौघड़िया यह आज के दिन का अंतिम चौघड़िया है इस चौघड़िया में किसी भी तरह के कार्य अवॉइड करना चाहिए इस समय हो सके तो शिवजी की आराधना करना चाहिए और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की पूजन भी इसमें करने से रोगों से निजात मिलता है।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 23 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

काल चौघड़िया शाम की शुरुआत इस चौघड़िया से होती है यह समय अशुभ माना जाता है इस दौरान हमें यात्रा या किसी आवश्यक कार्य से बचना चाहिए। लाभ चौघड़िया यह है राजनीति से संबंधित कार्यों की रणनीति बनाना या फिर व्यापार से संबंधित रणनीति बनाना या किसी भी तरह की मीटिंग के लिए यह बहुत अच्छा समय माना जाता है।

उद्वेग चौघड़िया यह एक ऐसा समय है जिसमें मानसिक अशांति बहुत ज्यादा बढ़ जाती है इस समय हमें किसी भी तरह का कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए और अपने इस देवता का स्मरण करते रहना चाहिए। शुभ चौघड़िया यह रात्रि का एक ऐसा चौघड़िया है जिसमें विशेष सिद्धि के लिए पूजन जप तप या फिर अध्ययन करने के लिए अनुकूल समय माना जाता है इस समय मेडिटेशन या फिर किसी तरह का ध्यान करना चाहिए जिससे कि मानसिक स्थिरता बढ़ती है।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
काल 05:30 बजे से 07:10 बजे तक
लाभ   07:10 बजे से 08:49 बजे तक
उद्वेग 08:49 बजे से 10:29 बजे तक
शुभ 10:29 बजे से 12:09 बजे तक

23 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

3 - 2025-12-22T153533.129

  • अमृत: 12:09 बजे से 01:49 बजे तक अमृत चौघड़िया यह रात का एक ऐसा समय है जो मानसिक शांति को प्रदान करता है ध्यान साधना या फिर गुरु मंत्र जाप या विशेष सिद्धि के लिए यह समय श्रेष्ठ माना जाता है।
  • चल: 01:49 बजे से 03:28 बजे तक चल चौघड़िया यह एक सामान्य चौघड़िया है इसमें व्यक्ति को अधिक से अधिक आराम करना चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा समय है जिसमें व्यक्ति का दिमाग स्थिर नहीं रहता इसलिए यह अवधि सामान्य रूप से ठीक नहीं मानी जाती।
  • रोग: 03:28 बजे से 05:08 बजे तक रोग चौघड़िया यह एक अशुभ समय है इस समय इंसान को किसी भी तरह की कोई नवीन कार्यों की योजना नहीं बनना चाहिए और ना ही किसी भी तरह की यात्रा का प्लान या फिर यात्रा नहीं करना चाहिए।
  • काल: 05:08 बजे से 06:48 बजे तक काल चौघड़िया अगले दिन सूर्योदय से पहले का यह समय सावधान रहने के लिए संकेत करता है इस समय हमें धैर्यता पूर्वक कार्य करना चाहिए और हर चीज में हमें संयम बना के रखना चाहिए इस विशेष रूप से इस समय सूर्य देवता का स्मरण करते रहना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;