saphala ekadashi 2025 mantra

Saphala Ekadashi Puja Mantra 2025: सफला एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, हर काम में मिलेगी जीत

Saphala Ekadashi Puja Mantra 2025: सफला एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को अपने कार्यों में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है और वह कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त करने में सफल होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-12-15, 05:37 IST

हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। नाम के अनुरूप ही यह एकादशी व्रत जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता और विजय प्रदान करने वाला माना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा और उपासना की जाती है। सफला एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को अपने कार्यों में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है और वह कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त करने में सफल होता है। इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे हर काम में शुभ परिणाम मिलते हैं और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। इन मंत्रों का जाप पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से करना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

सफला एकादशी विष्णु गायत्री मंत्र का जाप (Saphala Ekadashi Puja Mantra 2025)

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। यह मंत्र भगवान विष्णु का मूल मंत्र है और इसका जाप करने से ज्ञान, शक्ति और विजय प्राप्त होती है। इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तीव्र होती है, नकारात्मकता दूर होती है और कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएँ समाप्त होती हैं। यह आपको सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है।

saphala ekadashi 2025 ke mantra

सफला एकादशी के दिन करें अष्टाक्षर मंत्र का जाप 

ॐ नमो नारायणाय।। यह भगवान विष्णु के प्रसिद्ध नामों में से एक है और अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। यह मंत्र सरल है और इसका जाप किसी भी समय किया जा सकता है। सफला एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अपराजिता चढ़ाने से क्या होता है?

सफला एकादशी के दिन करें भगवत महामंत्र का जाप 

हरे कृष्ण हरे कृष्ण। कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम। राम राम हरे हरे।। यह मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है, जो भगवान विष्णु के ही अवतार हैं, और यह मन को शांति प्रदान करता है। इस मंत्र को 'महामंत्र' कहा जाता है। एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप करने से सभी कष्टों का निवारण होता है, मन शांत होता है और जीवन के हर संघर्ष में सफलता प्राप्त होती है।

saphala ekadashi mantra 2025

सफला एकादशी के दिन करें विजय प्राप्ति मंत्र का जाप 

शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम्। लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्। वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।यह मंत्र विशेष रूप से शत्रुओं पर विजय और कार्यों में सफलता के लिए जपा जाता है। इस मंत्र में भगवान विष्णु के शांत और शक्तिशाली स्वरूप का वर्णन है। सफला एकादशी पर इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन के सभी भय दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं भगवान विष्णु की 2 बेटियां? जानें क्यों नहीं होती है इनकी पूजा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;