ऐसी कई चीजें हैं जो पहले के समय में होती थी लेकिन आजकल ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलता है। उदाहरण के तौर पर, पहले के समय में घर के फर्श और दीवारों को गाय के गोबर से लीपा जाता था। मगर आजकल घरों के फर्श और दीवारें टाइल्स या अलग-अलग प्रकार के मैटीरियल्स से तैयार की जाती हैं। हालांकि, आज भी गांव के लोग अपने घरों को गाय के गोबर से लीपते हैं। बता दें कि गाय के गोबर से घर को लीपने के पीछे कुछ विशेष कारण हुआ करते थे जिनकी तारें ज्योतिष शास्त्र और विज्ञान से जुड़ी हुई थीं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि क्यों पहले के टाइम में घर के फर्श और दीवार पर गोबर लगाया जाता था।
एक सामान्य धारणा कहती है कि गाय के गोबर से घरों को इसलिए लीपा जाता था क्योंकि गोबर की तासीर ठंडी होती है और घर के फर्श या फिर घर की दीवार पर गोबर लगाने से घर में ठंडक बनी रहती है। इसलिए पुराने जमाने के लोग घर की दीवारों पर गोबर लगाते थे।
वहीं, इसके पीछे का ज्योतिष कारण यह था कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसके अलावा, गया के गोबर में मां लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में जहां एक ओर गाय के गोबर को घर की दीवारों या फर्श पर लीपने से देवी-देवताओं की कृपा होती है।
यह भी पढ़ें: Sanatan and Science: क्या भस्म को कोई आम व्यक्ति शरीर पर लगा सकता है?
वहीं, दूसरी ओर गाय के गोबर को घर के फर्श या दीवारों पर लीपने से मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर कि आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये रखने के लिए या उपाय कारगर माना जाता है।
ज्योतिष के अलावा, वैज्ञानिक तर्क भी मौजूद है जी कहता है कि गाय के गोबर में कई पोषक तत्व मौजूद हैं। इसके अलावा, गाय का गोबर प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में भी काम करता है। ऐसे में इसे घर पर लगाने से कीड़े-मक्खियां आदि दूर रहते हैं, घर में नहीं आते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: महाभारत के इस श्लोक में सालों पहले से ही वर्णित है दुनिया का नक्शा, आप भी देखें
घर का वातावरण भी शुद्ध बना रहता है। गाय का गोबर घर पर लगाने से मच्छरों द्वारा फैलने वाली बीमारियां जैसे कि डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव होता है। इसी वजह से पहले के समय में गाय के गोबर को घर पर लीपा जाता था। यह सनातन और साइंस का परफेक्ट एग्जाम्पल है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।