image

किन देवी देवताओं को लगता है गुड़-चने का भोग?

हिंदू धर्म में गुड़ और चने का भोग लगाने का विशेष महत्व है। इतना ही नहीं, ऐसी मान्यता है कि इसका भोग लगाने से देवी-देवताएं शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अब ऐसे में किन देवी-देवताओं को गुड़ और चने का भोग लगाना उत्तम फलदायी माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-02, 07:30 IST

सनातन धर्म में अपने आराध्य को भोग लगाने विभिन्न प्रकार के लगाएं जाते हैं। अपने ईष्टदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मनपसंद भोग भक्त बनाते हैं और अपने आराध्य को अर्पित करते हैं। कई भक्त अपने आराध्य के लिए खीर-पूड़ी, हलवा, मिठाईयां और फल का भोग लगाते हैं। इतना ही नहीं, दिन के अनुसार भी देवी-देवताओं का भोग लगाया जाता है। अब ऐसे में किन देवी-देवताओं को गुड़ और चने का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान श्रीहरि विष्णु को लगाएं गुड़-चने का भोग

shrivishnu2

हिंदू धर्म में गुड़ और चने को शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुड़ और चने का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। विशेष रूप से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को गुड़-चने का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु को धन और समृद्धि के देवता भी माना जाता है। इसलिए, इनका भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा अगर आपकी कुंडली में गुरुदोष है, तो भगवान विष्णु को गुड़ और चने का भोग लगाने से गुरुदोष से छुटकारा मिल जाता है।

माता लक्ष्मी को लगाएं गुड़ और चने का भोग

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी से जाना जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी भगवान श्रीहरि विष्णु की अर्धांगिनी भी हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के दौरान गुड़ और चने का भोग विशेष रूप से लगाएं। इससे आप आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होने का आशीर्वाद देती हैं।

शनिदेव को लगाएं गुड़ और चने का भोग

हिंदू धर्म में शनिदेव को गुड़ और चने का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुड़ और चने का भोग लगाने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। बता दें, शनिदेव की कृपा से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। इसलिए शनिवार के दिन गुड़ और चने का भोग अवश्य लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - शनि देव की पूजा करते वक्‍त रखें इन बातों का ध्‍यान

हनुमान जी को लगाएं गुड़ और चने का भोग

hanumanji-ka-priy-bhog-gud-aur-chana-kyu-hai

हनुमान जी को हिंदू धर्म में बल, बुद्धि और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी गुड़ और चने का भोग जरूर लगाएं। इससे व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - हनुमान जी को करना है प्रसन्‍न तो इन 5 चीजों का भोग जरूर लगाएं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;