Which day is Considered auspicious for money transaction

किस दिन पैसों की लेन-देन करना शुभ माना जाता है?

शास्त्रों में हर काम को करने के लिए शुभ दिन और शुभ समय निर्धारित किया गया है। जिससे व्यक्ति अशुभ परिणाम से बच सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-06-19, 08:44 IST

(money transaction auspicious day) ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं किसी भी काम को करने के लिए भी शुभ दिन और शुभ समय के बारे में जानना बेहद जरूरी है। अक्सर हम में से बहुत लोग ऐसे हैं, जो पैसों की लेन-देन करते हैं। कोई व्यापारिक स्थल पर पैसे लेते और देते हैं, तो वहीं किसी की मदद करने के लिए भी पैसों की लेन-देन करते हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी पैसों की लेन-देन करते हैं। अब ऐसे में किस दिन पैसों देना और लेना शुभ साबित हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

बुधवार के दिन पैसों की लेन-देन करना है शुभ

kab paise nahi lene chahiye

भगवान बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, और वे बुद्धि, व्यापार और धन का प्रतीक हैं। बुधवार को भगवान बुध का वार माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से बुद्धि और विवेक प्राप्त होता है, जो धन कमाने और धन की बचत करने में सहायक होता है। बुधवार को किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है। बुधवार को किए गए धन लेन-देन से नकारात्मकता का नाश होता है और धन में वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन पैसों की लेन-देन करना उत्तम फलदायी साबित हो सकता है। 

गुरुवार के दिन करें पैसों की लेन-देन

भगवान बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है, और वे ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक हैं। गुरुवार को भगवान बृहस्पति का वार माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से वृद्धि और विकास प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना भी उत्तम माना जाता है। अगर आप गुरुवार के दिन पैसों की लेन-देन कर रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। 

सोमवार के दिन करें पैसों की लेन-देन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस दिन सुबह पैसों की लेन-देन कर सकते हैं। इससे धन वृद्धि होने की संभावना रहती है, लेकिन सोमवार के दिन संध्या के समय पैसों की लेन-देन करने से बचना चाहिए। इससे नुकसान हो सकता है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें। 

इसे जरूर पढ़ें - Money Astrology: भूलकर भी इस समय न करें पैसों का लेनदेन, दरिद्रता पड़ जाएगी पीछे

पैसों की लेन-देन के दौरान रखें ध्यान 

money

अगर आप किसी भी व्यक्ति से पैसों की लेन-देन कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि सुबह के समय ही यह शुभ माना जाता है। संध्या के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। जिसके कारण पैसों की लेन-देन से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। इसलिए कभी भी किसी व्यक्ति को संध्या के समय पैसे देने से बचें। 

इसे जरूर पढ़ें - किसी को उधार देते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

अगर आप भी पैसों की लेन-देन करते हैं, तो इस बात का खास ध्यान रखें और अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;