भगवान शिव को सभी देवों में उच्च स्थान प्राप्त है। इसलिए उन्हें देवों के देव महादेव कहा जाता है। भगवान शिव बेहद सरल हैं। जो व्यक्ति को जीवन के सत्य से परिचय करवाते हैं। इन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि अगर आपकी पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाए, तो वह अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फलों प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याएं भी दूर हो जाती है। अब ऐसे में अगर आप भगवान शिव की कृपा जल्द पाना चाहते हैं, तो 'श्री शिव रूद्राष्टकम' का पाठ अवश्य करना चाहिए। इसके पाठ से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन श्री शिव रूद्राष्टकम का पाठ किस दिन करना अधिक फलदायी माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव का प्रिय दिन होने के कारण सोमवार को रूद्राष्टकम का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके अलावा प्रदोष काल भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है और इस समय रूद्राष्टकम का पाठ करना शुभ होता है। आप अमावस्या और पूर्णिमा के दिन भी श्री शिव रूद्राष्टकम का पाठ कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को कभी अकाल मृत्यु का सामना नहीं करना पड़ता है और व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के इस स्तुति पाठ से निखरता है आपका टैलेंट
यह विडियो भी देखें
श्री शिव रूद्राष्टकम भगवान शिव का एक प्रसिद्ध स्तोत्र है। इस स्तोत्र में भगवान शिव के विभिन्न रूपों, गुणों और महिमा का वर्णन है। शिव रूद्राष्टकम का पाठ करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस स्तोत्र का पाठ करने से पापों का नाश होता है और पुण्य प्राप्त होता है। शिव रूद्राष्टकम का पाठ करने से भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों को अभय और समृद्धि प्राप्त होती है। नियमित रूप से शिव रूद्राष्टकम का पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन शिव पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।