kab shankh bajana sahi nahi hai

घर में कब नहीं बजाना चाहिए शंख?

हिन्दू धर्म में शंख बजाने का बहुत महत्व माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि शंख बजाने से घर में सकारात्मकता आती है और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-03, 17:24 IST

Kab Shankh Nahi Bajana Chahiye: हिन्दू धर्म में शंख बजाने का बहुत महत्व माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि शंख बजाने से घर में सकारात्मकता आती है और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इसके अलावा, शंख बजाने को देवों के आवाहन के रूप में भी माना गया है। इसी कारण से घर में सुबह और शाम पूजा के बाद शंख बजाने का विधान है। हालांकि यह बहुत कम लोग ही जानते हैं कि किस समय में शंख नहीं बजाना चाहिए। जी हां, शास्त्रों में इसका भी वर्णन है कि कब शंख बजाना वर्जित माना गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

घर में शंख बजाने पर कब होती है मनाही?

when not to blow shankh at home

घर में शंख बजाना शुभ माना जाता है। शंख बजाने से घर में दैवीय शक्तियों का संचार होता है। हालांकि शंख बजाने से जुड़े कई नियम भी हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। इन्हीं नियमों में से एक है शंख बजाने का समय। 

यह भी पढ़ें: क्या पर्स में रख सकते हैं परिवार की फोटो?

शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, शंख रात के समय नहीं बजाना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि सूर्यास्त के बाद देवी-देवता आराम के लिए चले जाते हैं। ऐसे में शंख बजाने से उनके विश्राम में अवरोध पैदा होता है। 

ऐसा माना जाता है कि रात में अगर शंख बजाते हैं तो इससे अशुभता घर आती है। इसके पीछे का कारण यह है कि पूजा-पाठ में प्रयोग किये जाने वाली वस्तुएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही शुद्ध रहती हैं। रात में वह अशुद्ध हो जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: किस मंदिर के आगे नहीं टेकना चाहिए माथा?

इसी कारण से रात में घंटी बजाने के लिए भी मना किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि शाम के समय सूर्यास्त से पहले आरती कर लेनी चाहिए या फिर सूर्यास्त के समय कर लेनी चाहिए क्योंकि आरती के दौरान घंटी बजाई जाती है। 

when shankh should not be blown at home

अगर आपके घर में भी पूजा के दौरान शंख बजाया जाता है या संध्याकाल की आरती में घंटी बजाई जाती है तो सूर्यास्त के बाद रात में इन्हें बजाने से बचें।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब शंख नहीं बजाना चाहिए और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;