vaijanti mala for laddu gopal

लड्डू गोपाल को वैजयंती माला पहनाने से क्या होता है?

लड्डू गोपाल को वैजयंती माला बहुत प्रिय है, अक्सर लोग लड्डू गोपाल का श्रृंगार करते हुए वैजयंती माला जरूर पहनाते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 18:42 IST

अक्सर घरों में लोग लड्डू गोपाल रखते हैं। लड्डू गोपाल की प्रतिमा के साथ उनकी प्रिय चीजों को भी रखना चाहिए। बाल गोपाल की छोटी प्रतिमा के साथ उनकी प्रिय चीज जैसे गाय की मूर्ति, बांसुरी और मोर पंख जैसी चीजें जरूर रखना चाहिए। इन सभी चीजों के अलावा एक चीज और है, जो भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है। बता दें कि भगवान श्री कृष्ण को वैजयंती बहुत प्रिय है, तभी तो भगवान श्री कृष्ण के भक्त उन्हें वैजयंती माला अर्पित करते हैं। सोना, चांदी और मोती के माला के अलावा भगवान भगवान श्री कृष्ण को वैजयंती माला जरूर पहनाते हैं। क्या आपको पता है इस वैजयंती माला को भगवान को चढ़ाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में और विस्तार से...

what happens if we offer vaijayanti mala to laddu gopal

लड्डू गोपाल के अलावा वैजयंती माला भगवान विष्णु भी धारण करते हैं। यह भगवान के प्रिय होने के कारण इसे बहुत शुभ माना गया है। इसे भगवान को पहनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। लड्डू गोपाल को वैजयंती माला पहनाने से कई शुभ फल मिलते हैं, जैसे घर में किसी की हाय नहीं लगती, काली सायां का असर नहीं होता और नजर भी नहीं लगती है। मान्यता है कि यदि किसी की हाय या नजर लगी हुई है, तो लड्डू गोपाल के पहने हुए वैजयंती माला की मोतीयां टूटकर गिरने लगती है।

क्या है वैजयंती माला?

What are the benefits of Vaijayanti beads

वैजयंती माला का शाब्दिक अर्थ है जीत की माला। वैजयंती का शाब्दिक अर्थ जाने तो वह होगा विजयी होना है। इस दिव्य माला का उल्लेख महाभारत (महाभारत कथा) में वनमाली के रूप में है, बता दें कि वनमाली भगवान विष्णु का दूसरा नाम है। बता दें कि वैजयंती के पौधे में लाल और पीले रंग में गुच्छों में फूल खिलते हैं। फूलों के साथ छोटे-छोटे दाने भी होते हैं, जो कि काफी मजबूत होता है। वैजयंती के फूलों को बीच से छेदकर माला बनाई जाती है। 

इसे भी पढ़ें: लड्डू गोपाल के चरणों में घी लगाने से क्या होता है?  

वैजयंती माला के फायदे

Benefits of Vyjayanti mala

वैजयंती माला पहनने के क्या फायदे हैं इसके बारे में हमने अपने एक्सपर्ट शिवम पाठक से पुछा तब, उन्होंने बताया कि इस माला को पहनने से लोगों के ऊपर भगवान श्री कृष्ण (भगवान श्री कृष्ण के प्रिय चीज क्या हैं ) की कृपा बनी रहती है। इस माला को लक्ष्मी का कारक माना गया है, इसलिए जो भी जातक इस माला को सिद्ध कर धारण करता है, उसपर माता लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

इसे भी पढ़ें: घर पर रखें हैं लड्डू गोपाल तो इन नियमों का करें पालन, पंडित जी से जानें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: amazon and meesho

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;