क्या लड्डू गोपाल को रात में चंदन लगाना चाहिए?

सनातन धर्म में चंदन का प्रयोग अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे शीतलता और शांति का प्रतीक माना जाता है। देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करने से उन्हें प्रसन्नता मिलती है और वातावरण शुद्ध होता है। लड्डू गोपाल भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप हैं, और उनकी सेवा भी उसी श्रद्धा और प्रेम से की जाती है। आपको बता दें, लड्डू गोपाल की सेवा एक बच्चे की तरह ही की जाती है, जिसमें स्नान, वस्त्र धारण कराना, भोजन कराना और श्रृंगार करना शामिल है। चंदन का लेप, हिंदू धर्म में पवित्रता, शीतलता और सुगंध का प्रतीक है। इसका उपयोग देवी-देवताओं के श्रृंगार में सदियों से होता आ रहा है। अब ऐसे में सवाल है क्या लड्डू गोपाल को रात में चंदन लगा सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पंडित से जानें क्या लड्डू गोपाल को रात में चंदन लगाना चाहिए?

लड्डू गोपाल का वास सिर्फ एक मूर्ति के रूप में नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य और प्रिय संतान के रूप में होता है। उनकी सेवा, उनका श्रृंगार, उनका भोग सब कुछ बहुत प्रेम और श्रद्धा से किया जाता है। इन्हीं सेवाओं में से एक है उन्हें चंदन लगाना भी शामिल है। दिन में तो हम सब उन्हें चंदन लगाते हैं। लेकिन अगर आप रात में लड्डू गोपाल को चंदन लगाते हैं तो ऐसा करने से बचें। इससे सही नहीं माना जाता है। क्योंकि रात्रि का समय भगवान के शयन का समय होता है और इस दौरान भगवान को चंदन लगाने से उन्हें अशुभता हो सकती है। इसलिए अगर आप अपने लड्डू गोपाल को रात में चंदन लगाते हैं तो ऐसा करने से बचें। इससे शुभ परिणाम नहीं मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें- लड्डू गोपाल को जगाते समय न करें ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका
ज्योतिष शास्त्र में चंदन का महत्व

चंदन का संबंध मुख्य रूप से चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष में चंद्रमा मन, शांति, शीतलता, भावनात्मक स्थिरता और माता का कारक ग्रह है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो उसे मानसिक अशांति, तनाव, निर्णय लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चंदन का प्रयोग चंद्रमा को मजबूत करने और उसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद किया जा सकता है। चंदन को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ में चंदन का उपयोग करने से घर में शुभता का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या लड्डू गोपाल को अपने साथ हर जगह ले जाना ठीक है? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी बातें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।