पूजा में चढ़ाए हुए नारियल के चटकने का क्या होता है संकेत?

पूजा में हम जब भी नारियल की भेट चढ़ाते हैं, तो वो प्रसाद के रूप में हमें दी जाती है। लेकिन कई बार पूजा के दौरान ही नारियल चटक जाता है। ऐसा क्यों इस सवाल का जवाब आप आर्टिकल में जानें।
image
image

जब भी घर में कोई पूजा होती है, तो इसमें नारियल जरूर रखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे चढ़ावे के रूप में रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नारियल के भेट से भगवान प्रसन्न होते हैं। ज्यादातर नारियल की भेट माता को चढ़ाई जाती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये नारियल बीच पूजा में चटक जाता है। अगर आपकी पूजा के दौरान भी ऐसा हुआ है, तो परेशान न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पीछे भी कई सारे संकेत होते हैं, जो हमारे साथ पंडित विघाशंकर जी ने बताए। आपको बता दें कि ये नोएडा के एक मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि इसके पीछे का क्या कारण उन्होंने शेयर किया।

नारियल पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है

Puja nariyal

ऐसा कहा जाता है कि विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष और कामधेनु को पृथ्वी पर ले आए थे। इसलिए हर पूजा में नारियल को चढ़ाया जाता है। इसे भगवान शिव की तीन आंखों की तुलना भी की जाती है। इसलिए नारियल को शुभ कार्यों में रखा जाता है। इसे कई लोग मनोकामना की भेट के तौर पर भी भगवान को चढ़ाते हैं।

नारियल के चटकने का क्या अर्थ है

अगर आपकी पूजा के दौरान भी नारियल बीच में से अपने आप चटक जाता है, तो ऐसे में कहा जाता है कि आपकी मनोकामना पूरी हुई। भगवान ने खुद आकर इस पूजा को संपन्न किया है। इसमें नारियल बीच में से चटक जाता है। इसके बाद इस नारियल को किसी को दिया नहीं जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका भोग खुद भगवान लगा चुके होते हैं। इसलिए इसे पानी में विसर्जित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आखिर इस मंदिर में क्यों होती है यमराज की पूजा? जानें

इन बातों का रखें ध्यान

nariyal

  • जब आप पूजा करवाएं तो इसमें नारियल जरूर रखें, ये भगवान को काफी प्रिय होता है।
  • इसके चटकने के बाद नारियल का प्रसाद किया को न दें।
  • नारियल को पानी में विसर्जित करें। घर पर न रखें।
  • पूजा में रखा हुआ नारियल चटकने से आपके घर की पूजा संपन्न हो जाएगी।

पंडित जी के बताए गए मतलब समझकर आप इस बात का ध्यान रखें। इससे आपकी पूजा भी संपन्न हो जाएगी। साथ ही, आपको नारियल चटकने के बाद क्या करना है इसके बारे में भी पता चल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:अघोरियों की पूजा में होते हैं ये 5 रहस्यमयी काम, जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-herzindagi

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP