Weekly Tarot Predictions 04-10 August: इस सप्ताह किन 4 राशियों के जीवन में आ सकता है संकट, टैरो एक्सपर्ट से जानें भविष्यफल

अगर आप भी अपनी राशि के लिए इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि 04 से 10 अगस्त का समय आपके जीवन में कौन से बदलाव ला सकता है, तो यहां टैरो एक्सपर्ट से जानें अपने भविष्यफल के बारे में।
image

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको अपने भविष्य के बारे में पहले से ही जानकारी हो जाए तो आगे के समय को अनुकूल बनाने में मदद मिल सकती है। टैरो कार्ड आपके आने वाले समय के बारे में पहले से जानकारी दे सकते हैं। आगे आपका करियर कैसा हो सकता है? आपको जीवन में किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी या आ सकती हैं कुछ समस्याएं? ऐसे न जाने कितने प्रश्न हमारे मन में आते हैं और उनका जवाब जान पाना मुश्किल होता है। हालांकि टैरो आपको इन सभी प्रश्नों के जवाब देने में मदद करता है। अगर आप भी ये जानना चाहती हैं कि 04 से 10 अगस्त का समय सभी राशियों के लिए कैसा हो सकता है और इस दौरान कौन से बदलाव आ सकते हैं, इसके बारे में टैरो एक्सपर्ट Rinhee Suberwal से जानते हैं विस्तार से।

मेष राशि

weekly tarot predictions

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए नियंत्रण और नेतृत्व की भावना प्रमुख रहेगी। आज आप जिस दिशा में बढ़ रहे हैं, उसमें आत्मविश्वास और दृढ़ता बनाए रखना जरूरी होगा। हो सकता है कि आपने किसी कार्य को लंबे समय से टाल रखा हो, अब समय है उस काम को पूरा करने का। अगर आप आत्मविश्वास बनाए रखते हैं और निरंतर प्रयास करते हैं, तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। दूसरों की राय से विचलित न हों और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें।मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह परंपरा और व्यवहारिकता पर आधारित रहेगा। जो चीजें पहले काम आई हैं, वही अभी भी सहायक सिद्ध होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। आध्यात्मिक दृष्टि से भी कोई गहरा अनुभव आपको चौंका सकता है। यह समय स्थिरता और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है। जल्दबाज़ी में कोई भी आर्थिक निर्णय न लें, इससे आपको नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपकी जिज्ञासा चरम पर हो सकती है। आप नए विचारों, विषयों और लोगों की ओर आकर्षित होंगे। खुद से सवाल पूछें और बातचीत करें, लेकिन जल्दबाजी में किसी निर्णय पर न पहुंचें। आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है, लेकिन आप किसी भी चीज की पहले ठीक से जानकारी लें। अधूरी जानकारी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।मिथुन राशि टैरो प्रेम रशिफल

कर्क राशि

यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से सुखद साबित हो सकता है। परिवार और रिश्तों में आत्मीयता और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए छोटे प्रयास भी रिश्तों को मजबूत करेंगे। घर के बुजुर्गों या बच्चों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। आभार और अपनत्व की भावना रिश्तों को और गहराई देगी।कर्क राशि टैरो प्रेम राशिफल

सिंह राशि

tarot predictions for all zodiac signs

आपके अंदर जितनी शक्ति है, शायद आप खुद भी नहीं जानते हैं। यह सप्ताह आत्म-करुणा और धैर्य से भरा रहेगा। हो सकता है किसी स्थिति को संभालने के लिए आपको प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम बरतना पड़े। इस दौरान आत्म-नियंत्रण ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। क्रोध के बजाय समझदारी से काम लेना ही रिश्तों को सही दिशा देगा।सिंह राशि टैरो प्रेम राशिफल

कन्या राशि

यह सप्ताह आपको मेहनत और अनुशासन का परिणाम दिखा सकता है। आपने जो भी प्रयास किए हैं चाहे वो करियर, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत विकास से जुड़े हैं उनका फल अब जल्द ही मिलने वाला है। ऐसा जरूरी नहीं है कि परिणाम तुरंत दिखाई दें, लेकिन आप सही दिशा में ही काम कर रहे हैं। अभ्यास और सुधार ही आपकी सफलता की कुंजी हैं।कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल

तुला राशि

इस सप्ताह आप किसी चीज से खुद को असमंजस में पा सकते हैं। आपके जीवन में कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी करना आपके लिए नुकसानदेह होगा। अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनें। जब आप टालमटोल बंद करेंगे और सच्चाई का सामना करेंगे, तब ही आपको स्पष्टता मिलेगी। अपने भीतर झांकें क्योंकि किसी भी बात के जवाब वहीं छिपे हैं।तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृश्चिक राशि

आज के दिन पुरानी चीजों को छोड़ने का समय है चाहे वह आपकी कोई पुरानी आदत हो, कोई पुराना संबंध हो या सोच। बहुत जल्द ही कुछ पुराना समाप्त हो रहा है, लेकिन उसी से आपके जीवन के नए रास्ते खुलेंगे। किसी भी तरह की शुरुआत से डरें नहीं, यह आपके लिए ताजगी और परिवर्तन का संकेत हो सकता है। इस दौरान जो आपका साथ नहीं दे रहा, उसे शांति से विदा कर दें।वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल

धनु राशि

इस सप्ताह आपके जीवन में ऊर्जा और उत्साह की बहार आ सकती है। आप रोमांच और नए प्रयोगों के लिए खुद को तैयार महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें, लेकिन एक योजना के साथ आगे बढ़ना ही आपके लिए ठीक होगा। किसी भी आवेग से बचें क्योंकि बिना सोच-विचार किए कदम उठाना आपके लिए भारी पड़ सकता है। जोश में होश रखना आपके लिए जरूरी होगा।धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल

मकर राशि

आप किसी भी चीज़ से बहुत अधिक चिपके हुए हो सकते हैं चाहे वो धन हो, कोई संबंध हो या कोई भावना। ऐसा भी हो सकता है कि ये सभी चीजें आपके जीवन में बुरा असर डाल रही हों। यदि आप अपने विकास को रोक रहे हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी भी बात से नियंत्रण छोड़ना सीखें और विश्वास रखें कि आगे का रास्ता आपको अच्छे अवसर प्रदान कर सकता है।मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके लिए उपचार, आशा और प्रेरणा से भरा हो सकता है। भले ही रास्ता पूरी तरह स्पष्ट न हो, फिर भी कोई अदृश्य शक्ति आपको सही दिशा में ले जा सकती है। अपने विश्वास को बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ ही आगे बढ़ें। यह समय भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से आपके लिए उन्नति का है।कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मीन राशि

कुछ चीजें आपके लिए अभी अस्पष्ट हो सकती हैं। आपको किसी चीज से भ्रम या अनिश्चितता महसूस हो सकती है, लेकिन आपकी अंतरात्मा आपका सबसे बड़ा मार्गदर्शक भी है। यह समय ध्यान, आत्ममंथन और सपनों को समझने का है। यदि आप अपने भीतर झांकें, तो आपको जवाब जरूर मिलेंगे।मीन राशि टैरो प्रेम राशिफल

अगर आपके अन्य कोई सवाल हैं, तो वे हमें लिख भेजें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP