ग्रहों की चाल इन राशियों को देगी सुकून और शांति, तो कुछ लोगों में होगी भ्रम की स्थिति पैदा...आप भी जानें आपकी राशियों का कैसा रहने वाला है हाल?

इस सप्ताह ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में राहत और शांति लेकर आएगी, तो कुछ लोगों के लिए भ्रम और असमंजस की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों के मामले में भी सितारों का असर साफ देखा जा सकता है। जानिए एस्ट्रोलॉजर Rinhee Suberwal के अनुसार आपकी राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।
image

ग्रहों की चाल हमारे बनते और बिगड़ते कामों को प्रभावित करती है। इस हफ्ते के लिए भी हमारे ग्रह फिर से जिंदगी की दिशा और दशा तय करने को तैयार है। ऐसा माना जाता है कि कभी ये ग्रह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तो कभी हमारे धैर्य और समझ की परीक्षा लेते हैं।

इस हफ्ते भी Rinhee Suberwal द्वारा की गई भविष्यवाणियां ऐसा ही दर्शा रही हैं। टैरो कार्ड रीडिंग्स में नजर आ रहा है कि कुछ राशियों को इस सप्ताह राहत और सुकून की सांस मिलेगी। उनके जीवन में स्थिरता, स्पष्टता और शांति का अनुभव होगा। वहीं कुछ के लिए यह समय भ्रम, निर्णयों में असमंजस और आत्ममंथन का हो सकता है।

चाहे आप अपने करियर, रिश्तों, स्वास्थ्य या आत्मिक शांति को लेकर चिंतित हों, इस सप्ताह का राशिफल आपको सही दिशा दिखा सकता है। जानी-मानी एस्ट्रोलॉजर, टैरो रीडर और वास्तु सलाहकार Rinhee Suberwal के एनलिसिस के जरिए जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या इशारा कर रहे हैं?

मेष राशि

aries-tarot-card-forecast 28 july-03aug

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को राहत की सांस मिल सकती है। शुक्र पहले ही अपनी स्थिति बदल चुका है और अब मंगल भी परिवर्तन की ओर है। मंगल और केतु का गहन योग अब समाप्त हो रहा है, जिससे एक हल्कापन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। हालांकि, इस समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। अभी भले ही परिस्थितियां भावनात्मक रूप से उथल-पुथल भरी लगें, लेकिन ठहरकर सोचने की जरूरत है। किसी भी कार्य से पहले गहराई से विचार करें। प्रतिक्रिया देने से बेहतर है, शांत होकर उसका उत्तर दें। मेष राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह संतुलन और प्रगति का है। काम में सहजता आएगी और नए अवसर दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। बाहर का तला-भुना या जंक फूड खाने का बहुत मन करेगा, लेकिन खुद को कंट्रोल करने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि अपने शरीर को पौष्टिक और सादा भोजन दें। इससे आपको मानसिक रूप से भी अच्छा लगेगा। सही दिशा में काम करने के लिए अच्छा खाना जरूरी है। दिनचर्या में अनुशासन और स्थिरता बनाए रखें, आपको इसके अच्छे फल मिलेंगे। वृषभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मिथुन राशि

इस सप्ताह किस्मत आपका साथ दे सकती है, लेकिन थोड़ी सावधानी भी जरूरी है। आपके स्वामी ग्रह बुध इस समय वक्री चाल में है, जिससे बातचीत या संदेशों में गलतफहमी होने की संभावना है। हो सकता है आप कुछ और कहना चाहें, लेकिन सामने वाला कुछ और समझे। इसलिए बात करते समय या मैसेज लिखते हुए शब्दों का ध्यान रखें और सोच-समझकर बोलें। इस सप्ताह कुछ नया सीखने, पढ़ने या दिलचस्प बातचीत करने में आपका मन लगेगा। नए ज्ञान से आपके सोचने का तरीका बदलेगा और कुछ नई राहें खुल सकती हैं। मिथुन राशि टैरो प्रेम रशिफल

कर्क राशि

इस सप्ताह कर्क राशि वालों को भावनात्मक शांति और अंदरूनी सुकून महसूस हो सकता है। मन पहले से हल्का और संतुलित लगेगा। अगर आप खुद को थका हुआ या उलझन में महसूस कर रहे हैं, तो प्रकृति के करीब जाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पेड़-पौधों के बीच समय बिताना, पानी के पास बैठना या खुले आसमान के नीचे सैर करना, ये छोटी-छोटी चीजें आपके मन को आराम देंगी। इससे आपकी ऊर्जा पॉजिटिव होगी और इसका असर आपके आसपास के लोगों पर भी पड़ेगा। आपकी सहानुभूति और करुणा इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगी। कर्क राशि टैरो प्रेम

सिंह राशि

इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए आत्मचिंतन और आभार व्यक्त करने का समय है। ब्रह्मांड आपको कई रूपों में मदद और अवसर दे रहा है, लेकिन इसका सही उपयोग तभी होगा जब आप विनम्र और शांत स्वभाव बनाए रखेंगे। इस सप्ताह जब भी कुछ कहने या प्रतिक्रिया देने का मन हो, तो पहले खुद से यह सवाल जरूर पूछें कि क्या आप बात सही ढंग से कह रहे हैं। ध्यान से सुनना, धन्यवाद कहना और नम्रता दिखाना, ये सब आपकी सफलता की राह को और आसान बना देंगे। सिंह राशि टैरो प्रेम राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा संवेदनशील और भावनात्मक हो सकता है, क्योंकि आपके स्वामी ग्रह बुध वक्री चाल में है। इसका असर आपके विचारों और बातचीत पर साफ दिख सकता है। खासकर पारिवारिक रिश्तों में बातचीत में रुकावट या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। यदि आप माता-पिता हैं, तो बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। ईश्वर की कृपा और देवी दुर्गा का आशीर्वाद आपके परिवार के साथ है। इस सप्ताह बोलने से पहले सोचें, क्योंकि आपके शब्द सामने वाले पर गहरा असर डाल सकते हैं। कन्या राशि टैरो प्रेम राशिफल

तुला राशि

libra-tarot-card-forecast-28 july-03aug

यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। बृहस्पति की कृपा से आपके अंदर नई ऊर्जा, रचनात्मक सोच और खुश रहने की भावना जागेगी। आप खुद को हल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। अगर आप लंबे समय से किसी नए शौक को अपनाने का सोच रहे थे, किसी यात्रा की प्लानिंग करना चाह रहे थे या बस जिंदगी को खुलकर जीना चाहते थे, तो अब वक्त है कि आप ये सब शुरू करें। हर दिन के छोटे-छोटे पलों को जीना, मुस्कुराना और तनाव को पीछे छोड़ना, यही इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी जीत होगी। तुला राशि टैरो प्रेम राशिफल

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के सामने कई विकल्प आ सकते हैं, चाहे वो नौकरी से जुड़ा मामला हो, कोई रिश्ता हो या खुद के विकास से जुड़ा कोई फैसला। हर तरफ मौके होंगे, लेकिन साथ ही उलझन या असमंजस की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर न लें। हो सकता है कोई चीज पहली नजर में बहुत आकर्षक लगे, लेकिन वह आपके लिए सही न हो। थोड़ा रुककर सोचिए, दिल और दिमाग की बात सुनिए आपकी अंतरात्मा ही आपको सही दिशा दिखाएगी। वृश्चिक राशि टैरो प्रेम राशिफल

धनु राशि

इस हफ्ते धनु राशि वाले खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपकी जोशभरी और एक्टिव लाइफस्टाइल को अब आराम की जरूरत है। लगातार काम करना, डेडलाइन की भागदौड़ और नींद की अनदेखी अब असर दिखा सकती है। अगर आप थकावट के संकेतों को नजरअंदाज़ कर रहे हैं, तो अब वक्त है रुकने और खुद का ख्याल रखने का। अच्छी नींद लें, खूब पानी पिएं और मोबाइल या स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लें। ये छोटे कदम आपकी एनर्जी को फिर से भर देंगे। धनु राशि टैरो प्रेम राशिफल

मकर राशि

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों के जीवन में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है। चीजें स्थिर रहेंगी और सब कुछ धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि यह सुस्त या बोरिंग समय है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह स्थिरता ही इस समय आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगी। छोटी-छोटी बातें जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं, उन पर अब ध्यान देने का अच्छा समय है। आत्म-आलोचना से दूर रहें और अपने अंदर की ताकत को पहचानें। मकर राशि टैरो प्रेम राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों, यह सप्ताह आपके लिए खुद को खुलकर व्यक्त करने और अपनी रचनात्मकता को जगाने का समय है। आपके भीतर कुछ नया करने की इच्छा जाग रही है। कुछ ऐसा जो आपको अंदर से खुशी और सुकून दे। यह अच्छा समय है अपने पसंदीदा शौक जैसे पेंटिंग, गाना, डांस, लेखन या गार्डनिंग में मन लगाने का। जो भी चीज़ आपके दिल को खुशी देती हो, वही कीजिए। इस हफ्ते दूसरों को खुश करने से ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को खुश रखें। अपनी खासियत को अपनाएं और बिना हिचकिचाए उसे दुनिया के सामने लाएं। कुंभ राशि टैरो प्रेम राशिफल

मीन राशिpisces-tarot-readings 28th-03aug

इस सप्ताह मीन राशि वालों के दिलों में पुरानी यादें और अधूरे अहसास लौटकर आ सकते हैं। बचपन के लम्हे, पुराने ख्वाब या बीते रिश्तों की परछाइयां अचानक सताने लगेंगी। इन भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें महसूस करें, लेकिन अपने आप को उनके गर्त में मत धकेलें।

भाग्य आपकी मदद कर रहा है, लेकिन आप ज्यादा इमोशनल फील करेंगे। ऐसे में हीलिंग सेशन या थेरेपी लेना फायदेमंद रहेगा। चाहें तो डायरी में लिखकर भावनाएं साझा करें, या ध्यान के ज़रिए मन को शांत रखें। याद रखिए, अतीत आपका साथ छीनने नहीं, बल्कि आपको सीख देने के लिए आता है। उन सबको सीखकर आगे बढ़ें और आज के पल को खुलकर जिएं। मीन राशि टैरो प्रेम राशिफल

अगर आपके अन्य कोई सवाल हैं, तो वे हमें लिख भेजें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP