Evil Eye: इन मूलांक के लोगों को तुरंत लगती है बुरी नजर, कहीं आप भी तो नहीं हैं उनमें से एक?

कई बार हम लाख कोशिशों के बाद भी परेशानियों से बाहर नहीं निकल पाते हैं और इसका कारण बुरी नजर हो सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक ऐसे होते हैं, जिन पर बुरी नजर का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये मूलांक और क्यों होते हैं ये Evil Eye का शिकार।
image

बुरी नजर का असर हमारे जीवन पर कई बार इतना ज्यादा होता है कि बिना वजह जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। जीवन में अचानक आई परेशानियां, बिगड़ते काम, गिरता हुआ स्वास्थ्य या मानसिक अस्थिरता जैसी कई समस्याएं हैं जो बुरी नजर की वजह से आपको झेलनी पड़ सकती हैं। अगर आपको अचानक से जीवन में बड़ी समस्याओं का सामना बार-बार करना पड़ता है तो ये किसी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से ही हो सकता है। ज्योतिष और अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसे मूलांक भी हैं जो दूसरों की निगेटिव एनर्जी या बुरी नजर को जल्दी ही अपने ऊपर ग्रहण कर लेते हैं। ऐसे लोगों की आभा ज्यादा संवेदनशील होती है, जिससे वो आसानी से बुरी नजर का शिकार बन जाते हैं। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से इसके बारे में बताती हैं कि दरअसल किसी भी ऐसे व्यक्ति पर ज्यादा जिसकी दृढ़ इच्छाशक्ति कमजोर होती है। आइए जानें ऐसे मूलांकों के बारे में यहां विस्तार से।

मूलांक का कैसे लगाएं पता?

किसी भी व्यक्ति का मूलांक आपका मूलांक उसकी जन्मतिथि का एकल अंक होता है। यह आपकी जन्मतिथि से मिलता है। उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्म तिथि किसी भी महीने की 7, 16 या 25 है तो आपका मूलांक 7 नंबर होगा। इसी तरह अगर आपकी जन्मतिथि 28 है, तो 2+8 = 10 - 1+0 = 1, यानी आपका मूलांक 2 होगा।

किन मूलांकों को सबसे जल्दी लगती है बुरी नजर

अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनके ऊपर सबसे जल्दी बुरी नजर लगती है और ये इसके असर से बच नहीं पाते हैं। आइए जानें ऐसे कौन से मूलांक हैं-

मूलांक 2

number 2 evil eye

मूलांक 2 वाले लोग अत्यंत भावुक, संवेदनशील और कोमल स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को चंद्रमा से प्रभावित माना जाता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी महसूस कर लेते हैं और उसी तरह बाहरी ऊर्जा भी इन पर शीघ्र असर करती है। इसी वजह से यह माना जाता है कि मूलांक 2 पर बुरी नजर का असर जल्दी हो जाता है। अगर आपका जनक किसी भी महीने की 2 या 11 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक भी 2 होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Mulank 2 Lucky Gemstone: मूलांक 2 वाले नौकरी में सफलता के लिए जरूर पहनें इस रत्न की अंगूठी, जानें विधि और नियम

मूलांक 4

मूलांक 4 को राहु से प्रभावित माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि राहु एक छाया ग्रह है, इसलिए इसका प्रभाव बहुत रहस्यमयी होता है। मूलांक 4 वाले लोग या तो ज्यादा आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं या दूसरों की जलन का शिकार हो जाते हैं। इसी वजह से इन मूलांक वालों पर बुरी नजर का असर भी जल्द ही होता है। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 को बुध का अंक माना जाता है और इस मूलांक के लोग ज्यादा चंचल और संवादप्रिय होते हैं। इनकी वाणी और व्यक्तित्व में आकर्षण होता है, जिससे ये जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। लेकिन ये आकर्षण कई बार बुरी नजर को भी आमंत्रण दे देता है। ज्यादा संवेदनशील होने की वजह से इन मूलांक वालों पर बुरी नजर जल्दी असर कर सकती है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5,14,23 को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा।

मूलांक 7

mulank prone to evil eye

मूलांक 7 को केतु से संचालित ग्रह माना जाता है। केतु एक रहस्यमयी ग्रह है, जो आध्यात्मिकता और गहन सोच से जुड़ा होता है। मूलांक 7 वाले लोग ज्यादातर आत्ममंथन में डूबे रहते हैं और अक्सर अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इनकी यह अलग-थलग ऊर्जा दूसरों के लिए अजीब होती है, जिससे कई बार नकारात्मकता आकर्षित होती है और इन लोगों पर बुरी नजर का असर होने लगता है।

अगर आपका मूलांक भी इनमें से एक है तो आपके ऊपर बुरी नजर का असर बहुत जल्द हो सकता है। हालांकि यह बात भी सत्य है कि यह तभी होता है जब आपकी इच्छाशक्ति कमजोर होती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP