
ग्रहों के राजा माने जाने वाले सूर्य ने 16 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है और वे 15 दिसंबर 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी मंगल है जो साहस, ऊर्जा और अचानक बदलाव का कारक है। जब आत्मविश्वास, सत्ता और नेतृत्व के कारक सूर्य, रहस्य, गहनता और परिवर्तन की राशि वृश्चिक में आते हैं तो यह ऊर्जा सतह पर आने वाले बड़े और छिपे हुए बदलावों का संकेत देती है। इस एक महीने की अवधि में देश और दुनिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि यह गोचर सरकार, राजनीति और जनता की भावनाओं को गहराई से प्रभावित कर रहा है। ऐसे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर से देश-दुनिया पर क्या प्रभाव देखने को मिल सकता है?
वृश्चिक राशि में सूर्य का यह गोचर विशेष रूप से मंगल और बुध के साथ होने के कारण अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बड़े परिवर्तन ला सकता है। सूर्य सत्ता और सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वृश्चिक राशि रहस्यों को उजागर करने के लिए जानी जाती है।

इस दौरान, राजनीतिक गलियारों में कोई बड़ा पर्दाफाश हो सकता है। सरकार या बड़े राजनेताओं से जुड़े छिपे हुए मामले, घोटाले या गुप्त समझौते सामने आ सकते हैं जिससे सत्ता में बड़ी उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक मंगल की राशि है जो सेना और सुरक्षा बलों से जुड़ी है। सूर्य का गोचर देश की सुरक्षा नीति और सैन्य शक्ति को और मजबूत कर सकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में दृढ़ता दिखाई देगी, लेकिन कुछ तनाव और संघर्ष की आशंका भी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि गहराई और अनुसंधान से भी जुड़ी है। इस अवधि में शेयर बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है, लेकिन साथ ही अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुछ बड़े और साहसिक वित्तीय निर्णय लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर की ऊर्जा काफी तीव्र और विस्फोटक हो सकती है जिससे कुछ गंभीर और अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। वृश्चिक एक जल तत्व की राशि है और इसमें सूर्य का आना समुद्री क्षेत्रों, जल निकायों या भूमिगत गतिविधियों से जुड़ी घटनाओं की आशंका बढ़ाता है।
इस दौरान तूफान, अत्यधिक वर्षा या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ सकती है। मंगल और सूर्य का प्रभाव लोगों में आक्रोश और विद्रोह की भावना बढ़ा सकता है। किसी भी सामाजिक या राजनीतिक मुद्दे को लेकर बड़े पैमाने पर धरना, जुलूस, प्रदर्शन और आंदोलन देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोजाना करें पानी के 5 उपाय, बुरे से बुरा समय भी हो जाएगा दूर
जनता और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है, जिसमें पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। वृश्चिक राशि शरीर के गुप्त अंगों का भी प्रतिनिधित्व करती है। इस गोचर के दौरान महामारी या किसी गुप्त रोग से संबंधित कोई नया स्वास्थ्य संकट या चुनौती सामने आ सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।