(scorpio wedding card colours) व्यक्ति के जीवन में रंगों का बेहद खास महत्व होता है। वहीं रंग व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव डालते हैं। कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक पड़ता है और ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल सकती है।
किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से उसके जीवन में बेहद खास प्रभाव पड़ता है। वहीं रंगों का सही चुनाव करने से व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। बात करें, शादी की कार्ड की तो, हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका कार्ड सबसे सुंदर और आकर्षित दिखे।
वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंगों का संबंध व्यक्ति के सुख-दुख से भी होती है। इसलिए शादी का कार्ड किस रंग का होना चाहिए। इससे बारे में जानना बेहद जरूरी है।
तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को विवाह के कार्ड में किस रंग का चुनाव करना शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि (वृश्चिक राशि स्वभाव) के जातक कोई भी काम पूरी लग्न के साथ करते हैं। जिससे इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। वृश्चिक राशि के लोग बहुत भरोसेमंद दोस्त और एक वफादार साथी भी साबित होते हैं।
इस राशि के जातक पूरी ऊर्जा, आत्मविश्वास और लग्न के साथ किसी भी काम को करते हैं। इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को हमेशा छुपाकर रखते हैं। किसी से ज्यादा बात भी नहीं करते हैं। अब ऐसे में इस राशि के जातकों का शुभ रंग पीला, लाल और नारंगी है।
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग लाल है। अगर आप अपनी शादी की कार्ड में रंगों का चुनाव कर रह हैं, तो आपके लिए लाल रंग बहुत शुभ है। लाल रंग प्रेम, तप, विश्वास और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।
यह रंग धन और संप्रदा का भी प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में लाल रंग उत्साह, सौभाग्य, नवजीवन और साहस को भी दर्शाता है।
इसे जरूर पढ़ें - वृश्चिक राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव ज्योतिष राशिफल
अपनी शादी की कार्ड में वृश्चिक राशि के जातक पीले रंग का कार्ड बनवाएं। बता दें, पीला रंग भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का सबसे प्रिय रंग माना जाता है। यह रंग सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार करता है। यह रंग एकाग्रता,आशावादी, उन्नति, योग्यता और विद्वता को दर्शाता है। इसलिए यह रंग वैवाहिक जीवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - वृश्चिक राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक अपनी शादी के कार्ड में नांरंगी रंग का उपयोग करें। यह रंग आशावाद, सकारात्मकता, उत्साह, पवित्रता को दर्शाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह रंग वैवाहिक जीवन में खुशियां और नई उम्मीदें लेकर आता है। इसलिए अपनी शादी की कार्ड में इन रंगों का ही चुनाव करें।
अगर आपकी राशि वृश्चिक है, तो यहां बताई गई लेख के हिसाब से अपनी शादी के कार्ड में रंग का चुनाव कर सकते हैं और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।