Wedding Rituals

आखिर बांस से ही क्यों बनाते हैं शादी का मंडप, जानें ज्योतिष महत्व

ज्योतिष और वास्तु विज्ञान के अनुसार बांस को बहुत ही शुभ माना गया है। इसलिए धार्मिक कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 
Editorial
Updated:- 2023-09-22, 13:37 IST

(bamboo in wedding mandap) विवाह में मंडप बनाने के लिए बांस का प्रयोग किया जाता है। इसे बहुत शुभ माना जाता है। बांस सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और इसे सुखी गृहस्थी का सूतक भी माना जाता है। वहीं शादी में कई तरह के रीति-रिवाज होते हैं। 

जिसमें सबके अपने एक मायने होते हैं। इसी प्रकार मंडप बनाए जाने के भी अपने अलग मायने होते हैं। बता दें, मंडप का सीधा संबंध दुल्हा और दुल्हन से जुड़ा होता है। मंडप को बांस और केले के पत्ते से बनाया जाता है। वहीं केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और इससे सभी कार्य मंगलयमय और संपन्न होते हैं। 

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मंडप को बांस और केले के पत्ते से बनाने से सभी देवी-देवता और विवाह में पधारते हैं और नए जोड़े को आशीर्वाद देते है। इसलिए इसका प्रयोग किया जाता है। 

बांस से बना मंडप वैवाहिक जीवन को बनाता है सुखमय (bamboo makes married life happy)

हिंदू धर्म में बांस से बना मंडप सुखी वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। साथ ही नए जोड़े को सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है। यह शुभ सूचक माना जाता है। इसलिए मांगलिक कार्यों में बांस से ही बने मंडप बनाएं जाते हैं। 

बांस का मंडप सात फेरों का होता है साक्षी (witness of seven rounds in marriage)

बांस से बने मंडप में दुल्हा और दुल्हन सात फेरे लेते हैं और जन्म-जन्म के साथी बन जाते हैं। साथ ही इन सभी के साक्षी देवी-देवता भी होते हैं। 

बांस से बना मंडप करता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार ( Bamboo spreads Positivity)

mandap

बांस से बना मंडप सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपसी प्रेम को भी बढ़ाता है। इसलिए सात फेरों के लिए बांस का मंडप (विवाह मंडप) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Wedding Rituals: ब्रज क्षेत्र में शादी के बाद भाभी अपने देवर को छड़ी से क्यों मारती है?

नई जिंदगी की शुरूआत करता है बांस ( Bamboo Gives New Life) 

बांस से बना मंडप नई जिंदगी की शुरूआत करने में बहुत अहम रोल निभाता है। यह सभी रस्मों का साक्षी माना जाता है और इसे लगाने से नवजीवन में खुशियों का संचार होता है और शुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Hindu Wedding Rituals: शादी में लड़की को मामा ही क्यों देते हैं भात? जानें कैसे शुरू हुई यह रस्म

मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है बांस (Bamboo is auspicious for Hindu Tradition)

mandap

हिंदू धर्म में जनेऊ, हल्दी(हल्दी उपाय), फेरे, पूजा-पाठ के लिए बांस बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के शुभ कार्य में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आती है और उसके सभी काम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो जाते हैं। साथ ही देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है। इसलिए मांगलिक कार्यों में बांस से बने मंडप बनाए जाने की परंपरा है। 

 

शादी के मंडप में बांस का बहुत ही खास महत्व है। यहां बताई गई लेख में ध्यान से पढ़ें और अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit - Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;