क्या मंदिर में जलने वाले दीये को धोना चाहिए?

मान्यता है कि दीया जलाने से न सिर्फ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सकारात्मकता का वास स्थापित होता है। यही कारण है सुबह की पूजा और संध्याकाल के समय दीपक जलाने का विधान है।   

what to do with diya after puja hindi

Kya Mandir Ke Diye Ko Dho Sakte Hain: हिन्दू धर्म में दीया जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। मान्यता है कि दीया जलाने से न सिर्फ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि घर में सकारात्मकता का वास स्थापित होता है। यही कारण है सुबह की पूजा और संध्याकाल के समय दीपक जलाने का विधान है।

हालांकि दीपक जलाने से जुड़े कई नियम भी हैं जिनका वर्णन शास्त्रों में मिलता है। जितना जरूरी दीया जलाते समय नियमों का पालन करना है उससे कही ज्यादा जरूरी है दीया जलाने के बाद उससे जुड़ी बातों का ध्यान रखना है। उदहारण के तौर पर मंदिर में जलाने वाला दीया धोना चाहिए या नहीं।

मंदिर में दीया जलाने के बाद जहां कुछ लोग दिया संपन्न हो जाने पर उसे धो देते है तो कुछ बिना दीये को धोए उसमें लगातार रोजाना बत्ती जलाते रहते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें इस बारे में बताते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसे इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ साझा करेंगे।

क्या पूजा के दीये को धोना चाहिए?

should we wash diya after puja

हिन्दू धर्म शास्त्रों में भगवान की पूजा के दौरान पवित्रता बरतने की बात कही गई है। ऐसे में यह आवश्यक है कि पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी शुद्ध रखा जाए ताकि वह पूजा (पूजा के नियम) के लिए प्रयोग में आ सके।

यह भी पढ़ें:Aate Ka Dipak: घर में रोजाना जलाएं आटे का दीपक, होंगे ये लाभ

दीया भी पूजा की सामग्री में ही आता है। दीये की पवित्रता और उसकी शुद्धता का ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसे में दीये को साफ करना ही चाहिए। हालांकि दीये को साफ करते समय उसकी धातु का ध्यान रखें।

can we wash diya after puja

अगर आप मिट्टी का दीया जलाते हैं तो उसे न धोएं न ही दोबारा उसका प्रयोग करें। मिट्टी के दीये को फेंक दें, लेकिन अगर आप पीतल (पीतल के ये उपाय, घर का क्लेश मिटाए) का दीया जलाते हैं तो रोजाना उसे मिट्टी से साफ करें। इससे उसकी शुद्धता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:Dipak Ki Lau: क्या आपके दीपक की लौ में भी बनती हैं ये शुभ आकृतियां?

शास्त्रों के अनुसार, पीतल या तांबे के दीये को रोजाना जलाने से घर में धातु से जुड़ा दोष दूर होता है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर धातु का दीया खंडित है तो उसमें दीया न जलाएं। इससे पूजा में दोष पैदा होगा।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि मंदिर में जिस दीये को आप जलाते हैं उस दीये को धोना चाहिए या नहीं और क्या है इसके का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP