
Saturn Transit 2023: दिवाली एक ऐसा महापर्व है जिसका न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु महत्व भी बहुत अधिक माना जाता है।
इसके पीछे का कारण यह कि दिवाली अमावस्या तिथि पर पड़ती है। अमावस्या के दिन या उससे आगे-पीछे की तिथियों में ऊर्जा संचारित होती है।
यह ऊर्जाएं शुभ और अशुभ दोनों प्रकार की होती हैं। इसके अलावा, अमावस्या से पहले और बाद में ग्रहों में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिलता है।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें गणना करते हुए बताया कि दिवाली से ठीक पहले शनिग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होगा।
ऐसे में शनि गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों को बहुत बड़ा लाभ होगा और साथ ही, जीवन में आगे आने वाले समय में शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे।
मेष राशि के लोगों को शनि गोचर के कारण मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की कृपा प्राप्त होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन लाभ होगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और शुभ समाचार भी मिलने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Diya Vastu: दिवाली के दिन इस दिशा में न जलाएं दिया, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी
मिथुन राशि के जातकों पर शनि गोचर के कारण धन वर्षा के योग बन रहे हैं। साथ ही, इस राशि के लोगों का अटका हुआ धन भी वापस लौट आएगा।
शनि गोचर के कारण कर्क राशि के लोगों को आर्थिक क्षेत्र में जमकर सफलता मिलने वाली है। आर्थिक स्थिति में प्रबल सुधार के योग भी बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
कन्या राशि के स्टुडेंट्स और नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय लाभदायक सिद्ध होने वाला है। तरक्की (नौकरी में तरक्की के उपाय) और आय में वृद्धि के मार्ग खुलने वाले हैं।

धनु राशि के लोगों के लिए शनि गोचर सकारात्मकता, समृद्धि, सुख और संपन्नता लेकर आएगा। आर्थिक लाभ के साथ ही वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
अगर आपकी राशि भी इस लेख में बताई गई राशियों में से एक है तो निश्चित ही दिवाली से पहले शनिदेव के राशि परिवर्तन करने के कारण आपको धन लाभ होगा और आपके जीवन में शुभ परिणाम नजर आ सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।