image

Mars Transit October 2025: 27 अक्टूबर को मंगल का हो रहा है वृश्चिक राशि में गोचर, इन 3 राशियों की बदल सकती है किस्मत

किसी भी ग्रह का राशियों में गोचर आपके जीवन में शुभ-अशुभ संकेत दे सकता है। 27 अक्टूबर को होने वाले मंगल के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।  
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-27, 17:18 IST

जब कोई भी ग्रह किसी राशि में प्रवेश करता है और उस राशि में कई तरह के परिवर्तन होने के साथ अन्य राशियों के जीवन में भी प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसे ही 27 अक्टूबर, 2025 को जब मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, तो यह सभी राशियों के लिए गहन परिवर्तन और मानसिक ऊर्जा का समय साबित हो सकता है। वृश्चिक राशि जल तत्व और स्थिर राशि मानी जाती है, जो परिवर्तन और गहराई का प्रतीक है। ऐसे में मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर जीवन के छिपे हुए पहलुओं को उजागर करने में मदद करेगा। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की देगा, तो कुछ राशियों के जीवन में इसके नुकसान भी हो सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानने उन राशियों के बारे में जिनके जीवन में मंगल का गोचर लाभदायक हो सकता है। मंगल ग्रह का गोचर 27 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 03:53 पर होगा और वो अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानें उनका राशियों के जीवन में क्या प्रभाव हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है, इसी वजह से यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। आपके रुके हुए काम बन सकते हैं और आपको व्यापार में लाभ हो सकता है।

mesh rashi mangal gochar effect

अगर आप नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रही हैं तो समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है और आपको इस नौकरी परिवर्तन से लाभ हो सकता है। वर्कप्लेस पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। इस दौरान आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है और कोई बड़ा लाभ भी मिल सकता है। मेष राशि के लोगों को मंगल के गोचर के परिणामस्वरूप भविष्य में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: Saptahik Rashifal Mesh 27 October-2 November 2025: चंद्र-गुरु दृष्टि और मंगल गोचर से मेष महिलाओं को मिलेंगे फैसले बदलने के मौके, जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

कर्क राशि

मंगल का पंचम भाव में गोचर कर्क राशि के लोगों के जीवन में प्रभाव डाल सकता है। इससे आपके प्रेम, शिक्षा और संतान से संबंधित कार्यों में सफलता के योग  बनेंगे। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी बने रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने का है। इस दौरान आप जो भी परीक्षा देंगे उसमें सफलता के योग बनेंगे। इस दौरान आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान घर, परिवार और संपत्ति से जुड़े मामले सक्रिय रहेंगे। घर की साज-सज्जा, वाहन या संपत्ति की खरीदारी की संभावना रहेगी। पारिवारिक रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

capricorn zodiac horoscope

इसे जरूर पढ़ें: Saptahik Rashifal Kark 27 October-2 November 2025: रिश्तों में जल्दबाजी से बचें; घर के सदस्यों की बातों पर दें ध्यान, जानें कर्क राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह?

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर बहुत लाभदायक हो सकता है। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको नौकरी में लाभ मिलने के योग हैं और अगर आप किसी व्यापार से जुड़ी हैं तो आपको मुनाफा हो सकता है। यह गोचर आपके लिए हर तरह से अत्यधिक शुभ साबित हो सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपको वर्कप्लेस पर सीनियर्स का साथ मिलेगा।
इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में कई ऐसे काम सफल हो सकते हैं जिससे आपको काफी दिनों से इंतजार था।

अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई भी है तो आपके लिए मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर बहुत शुभ हो सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;