राम नवमी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। आपको बता दें, राम नवमी का पावन पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन, भक्त भगवान राम की पूजा करते हैं, भजन गाते हैं और रामायण का पाठ करते हैं। मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं और भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली जाती है। अब ऐसे में जो जातक इस दिन प्रभु श्रीराम की पूजा कर रहे हैं। उन्हें क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
राम नवमी के दिन क्या करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान श्रीराम की भक्ति और उपवास का संकल्प लें।
- मन में शुद्ध विचार रखें और दिनभर सात्विक भोजन ही सेवन करें।
- राम नवमी पर श्री हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है।
- हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें।
- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और सिंदूर व चने-गुड़ का भोग लगाएं।
- इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र का दान करें।
- दिनभर "श्रीराम" नाम का जप करें और ध्यान में राम दरबार का स्मरण करें।
- इस दिन भगवान श्रीराम को पंचामृत स्नान कराकर विशेष भोग लगाएं।
- राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम के मंत्रों का जाप जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें - Ram Navami 2025: भगवान राम का जन्मोत्सव इस साल क्यों है खास? जानें शुभ संयोग और धार्मिक महत्व
राम नवमी के दिन किन चीजों को करने से बचें?
- राम नवमी के दिन प्याज, लहसुन, मांस और मदिरा जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए।
- इस दिन किसी भी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही अपशब्द बोलना चाहिए।
- राम नवमी के दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए और सत्य का पालन करना चाहिए।
- इस दिन किसी के साथ झगड़ा करने से बचना चाहिए।
- इस दिन पर घर पर आए किसी भी व्यक्ति को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। इससे प्रभु श्रीराम नाराज हो सकते हैं। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
इसे जरूर पढ़ें - April Vrat or Tyohar List 2025: 'राम नवमी' से लेकर 'अक्षय तृतीया' तक अप्रैल के पूरे महीने रहेगा त्योहारों का उत्साह, जानें शुभ तिथियां और मुहूर्त
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों