घर से निकलते समय इन मंत्रों का करें जाप, दूर होंगे सारे कष्ट


Jyoti Shah
10-01-2025, 16:00 IST
www.herzindagi.com

    हिंदू धर्म में मंत्रों के जाप करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। वहीं, अगर आप घर से निकलते समय कुछ खास मंत्रों का जाप कर लें, तो इससे जीवन में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में-

भगवान श्रीराम का मंत्र

    'राम लक्ष्मणौ सीता च सुग्रीवों हनुमान कपि, पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते।' यह मंत्र का भगवान श्रीराम को समर्पित है। घर से निकलते समय इस मंत्र का जाप करना फलदायी माना जाता है।

कार्यों में मिलेगी सफलता

    अगर आप घर से निकलने से पहले मंदिर में हाथ जोड़कर प्रभु श्रीराम के इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करते हैं, तो इससे कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।

कार्य की बाधाएं होंगी दूर

    घर से निकलने से पहले इस मंत्र का जाप हाथ जोड़कर करने से व्यक्ति के जरूर कार्य में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। साथ ही, इससे व्यक्ति का भय समाप्त हो सकता है।

भगवान गणेश का मंत्र

    घर से निकलते समय 'श्री गणेशाय नमः' मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए सुबह स्नान करके भगवान गणेश की पूजा करें और फिर, इस मंत्र का 11 बार जाप करें।

जीवन के संकट होंगे दूर

    भगवान गणेश के इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपको जीवन में सफलता मिल सकती है। साथ ही, जीवन में आने वाले संकट भी टल सकते हैं।

भाग्यनोत्ति मंत्र

    'ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्' घर से निकलने से पहले आप इस भाग्यनोत्ति मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। इसका नियमित रूप से 11,21 या 51 बार जाप किया जा सकता है।

जीवन में सुख-शांति

    अगर आप रोजाना इस मंत्र का जाप करते हैं, तो जीवन में सुख-शांति आने लगती है। साथ ही, इस मंत्र के जाप से जातक का सोया हुआ भाग्य जाग सकता है।

    घर से निकलते समय इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।

Image Credit : canva.com, freepik.com