भारतीय घरों में बच्चे भले ही गुल्लक को सिर्फ पैसे जमा करने का एक साधन मानते हैं, पर वास्तु के अनुसार, इसे समृद्धि, बचत और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। यह हमें बचपन से ही बचत का महत्व सिखाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार, गुल्लक का प्रकार और उसे रखने की जगह, दोनों ही आपके घर में धन के प्रवाह और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं। आजकल बाजार में कई तरह की सामग्रियों और डिजाइनों के गुल्लक उपलब्ध हैं और कुछ लोग इसे खरीदते भी हैं, लेकिन इनमें से कौन सा गुल्लक वास्तव में शुभ हो सकता है, यह सोच कर अक्सर लोग परेशान रहते हैं। क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि जैसे ही हम गुल्लक खरीदकर उसमें पैसे डालने शुरू करते हैं, हमारी बचत या आय के स्रोत कम होने लगते हैं, जिससे गुल्लक में पैसे कम ही जमा हो पाते हैं। दरअसल, ऐसा वास्तु दोष की वजह से होता है। तो चलिए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी के दृष्टिकोण से जानते हैं कि प्लास्टिक और मिट्टी के गुल्लक में से कौन सा आपके घर के लिए अधिक शुभ हो सकता है।
घर में प्लास्टिक या मिट्टी वाला कौन सा गुल्लक रखना शुभ होता है?
घर में गुल्लक रखना समृद्धि और बचत का प्रतीक माना जाता है। वास्तु घर में मिट्टी का गुल्लक रखना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पृथ्वी तत्व से जुड़ा है, जो स्थिरता और विकास लाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है। साथ ही, धन को आकर्षित करता है। प्लास्टिक का गुल्लक भी रख सकते हैं, पर मिट्टी का अधिक प्रभावी होता है।
मिट्टी के गुल्लक को क्यों माना जाता है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के गुल्लक को अत्यधिक शुभ और लाभकारी माना जाता है। इसके पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं-
पृथ्वी तत्व से संबंध- मिट्टी पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। पृथ्वी को स्थिरता, पोषण और विकास का प्रतीक माना जाता है। जब आप मिट्टी के गुल्लक में पैसे जमा करते हैं, तो यह माना जाता है कि आप धन को पृथ्वी तत्व से जोड़ रहे हैं, जिससे वह स्थिर रहता है और समय के साथ बढ़ता है।
नकारात्मक ऊर्जा का अवशोषण- मिट्टी में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने का गुण होता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और धन से जुड़ी किसी भी प्रकार की बाधा को दूर करने में मदद करता है।
प्राकृतिक और इको-फ्रेंडली- मिट्टी एक प्राकृतिक सामग्री है, जो पर्यावरण के अनुकूल है। प्राकृतिक चीजों को घर में रखना हमेशा सकारात्मक प्रभाव डालता है।
पारंपरिक महत्व- भारतीय संस्कृति में मिट्टी के बर्तनों और वस्तुओं का प्रयोग शुभ अवसरों पर सदियों से होता आ रहा है। मिट्टी के दीये, घड़े और गुल्लक धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों का अभिन्न अंग रहे हैं। यह परंपरा धन को बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी की शक्ति में विश्वास को दर्शाती है।
धन को आकर्षित करना- ऐसा माना जाता है कि मिट्टी का गुल्लक धन को अपनी ओर आकर्षित करता है और बचत की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। इसमें जमा किया गया पैसा तेजी से बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें-बच्चे की गुल्लक रखते हुए वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
प्लास्टिक का गुल्लक को क्यों माना जाता है अशुभ?
प्लास्टिक के गुल्लक आज के समय में काफी आम हैं क्योंकि वे हल्के, सस्ते और आसानी से उपलब्ध होते हैं। हालांकि, वास्तु के अनुसार, प्लास्टिक को उतना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि प्लास्टिक एक कृत्रिम और गैर-जैविक सामग्री है। यह किसी भी प्राकृतिक तत्व जैसे पृथ्वी, अग्नि, जल से सीधा संबंध नहीं रखता है। मिट्टी की तरह प्लास्टिक में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने या सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने का कोई विशेष गुण नहीं होता है। यह सिर्फ एक कंटेनर का काम करता है।
इसे भी पढ़ें-जूठे बर्तनों में चकला बेलन रखने की गलती, छीन सकती है आपके घर की बरकत... ज्योतिष से जानें कारण
गुल्लक कहां और कैसे रखें?
गुल्लक को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर और समृद्धि की देवी लक्ष्मी से संबंधित है। आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में भी रख सकती हैं। यह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और वित्तीय स्थिरता लाएगा। गुल्लक में नियमित रूप से पैसे डालना महत्वपूर्ण है, भले ही वह छोटी राशि क्यों न हो। यह धन के प्रवाह को बनाए रखता है और बचत की आदत को मजबूत करता है। गुल्लक को कभी भी पूरी तरह खाली न रखें। जब आप उसमें से पैसे निकालें, तो हमेशा कुछ सिक्के या नोट उसमें रहने दें।
इसे भी पढ़ें-चांदी के सिक्के किस रंग के कपड़े में रखने से आएगी खुशहाली और बरकत, ज्योतिष से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों