पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। यह वह समय होता है जब हिंदू धर्म के लोग अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म करते हैं। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर लोक से अपनी संतान के पास आते हैं। इस दौरान किए गए श्राद्ध कर्म से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंश पर आशीर्वाद बरसाते हैं। श्राद्ध कर्म के माध्यम से व्यक्ति अपने पापों से मुक्ति पाता है और आत्मशुद्धि करता है। पितृपक्ष में धार्मिक अनुष्ठानों का पालन करने से व्यक्ति धार्मिक कर्मों को पूरा करता है। इससे व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में पितृपक्ष में किन-किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
दक्षिण दिशा में जलाएं पितरों के लिए दीपक
दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाने से पितर प्रसन्न होते हैं। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों के निमित्त दीपक जलाने से व्यक्ति को उत्तम परिणा मिलते हैं। साथ ही पितृदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
पितृपक्ष में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि पीपल का पेड़ पितृदेवों का निवास स्थान है। इसलिए, यहां दीपक जलाने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है। दीपक जलाने से पितृ लोक में अंधकार दूर होता है और पितृदेवों को मार्गदर्शन मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024 Kab Hai 2024: कब है पितृपक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां और महत्व
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
पितृपक्ष के दौरान घर के मुख्य द्वार पर पितरों के लिए दीपक जलाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मुख्य द्वार घर का प्रवेश द्वार होता है। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितर अपने बच्चों से मिलने आते हैं। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से पितरों का स्वागत होता है और उन्हें घर में आने का रास्ता दिखता है। दीपक जलाने से घर में एक सुरक्षा कवच जैसा बन जाता है। यह घर को बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाता है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह घर में सुख-शांति और समृद्धि लाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में नहीं मिल रहे हैं कौए, तो इन्हें भोजन खिलाने से मिलेगा सौभाग्य का वरदान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों